हांसी में हादसा : दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर अनिपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Accident in Hansi: young man died after being hit by an unknown vehicle near Anipura on Delhi-Hisar National Highway - Hansi Hisar News
गांव गढ़ी में दोस्त से मिलकर जा रहे थे अपने गांव
हरियाणा न्यूज हांसी : दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर हांसी के नजदीकी गांव अनिपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर कार में सवार होकर हांसी के नजदीकी गांव गढ़ी में अपने दोस्त से मिलने आया था और जब रात को वो दोनों वापस अपने गांव जा रहे थे तो हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद जिले के बनवाली निवासी इंद्रजीत अपने दोस्त हीरालाल के साथ कार में सवार होकर हिसार जिले के गांव गढ़ी में अपने दोस्त से मिलने के लिए पहुंचे थे। दोस्त और उसके परिवार से मिलने के बाद रात को ही इंद्रजीत और हीरालाल अपनी गाड़ी में सवार होकर वापस अपने गांव जा रहे थे कि रास्ते में गांव अनिपुरा के पास इंद्रजीत को पेशाब करने की हाजत हुई और गाड़ी रोक ली। गाड़ी रोककर जैसे ही इंद्रजीत गाड़ी से नीचे उतरा तो उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर रूप से घायल इंद्रजीत को एंबुलेंस की मदद से हीरालाल ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उसे समय हिरालाल गाड़ी में ही बैठा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना हांसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हीरालाल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वीरवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
आज की हरियाणा की ताजा खबरें :-
बरवाला में जलती चिता से निकाला महिला का शव, रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे श्मशान,
उकलाना में टीचर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, कुछ समय पहले ही टीचर ने की थी तीसरी शादी,
अग्रोहा में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल,
ऐलनाबाद में अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा, जोहड़ की जमीन को करवाया कब्जा मुक्त,
मंजू होटल के कमरे में मिले महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks