स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कैनेडा भेजने के नाम पर 21 लाख की ठगी, विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला पुलिस रिमांड पर

 21 lakh fraud in the name of sending to Canada, the person who cheated in the name of sending abroad is on police remand



 हरियाणा न्यूज हिसार : बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा विदेश जाकर अपनी जिंदगी को सेट करने की चाह में ठगी का शिकार हो रहे हैं। हिसार पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए मंगाली चौकी पुलिस ने कैनेडा भेजने के नाम पर की गई 21 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एकआरोपी कैमेरी रोड़ हिसार निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। 






      पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना आजाद नगर हिसार में कैमरी निवासी संजीव ने आरोपी संजय और इसके परिवार जानो पर कैनेडा भेज नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपए की ठगी के बारे आरोप लगा शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि वह पॉलिटेनिक कॉलेज हिसार से इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा धारक है।आरोपियों ने शिकायतकर्ता को कहा कि कैनेडा में आपके डिप्लोमा धारक की बहुत मांग है हम आपको वहां भिजवा अच्छी नौकरी लगवा देगे। इसके लिए आपको 20/22 लाख रुपए का प्रबंध करना होगा। शिकायतकर्ता ने 05 फरवरी 2022 को आरोपियों को 21 लाख रुपए नकद, पासपोर्ट  और डिप्लोमा दे दिए। आरोपी शिकायतकर्ता को फरवरी 2022 से मई 2023 तक कैनेडा भेजने का विश्वास दिलाते रहे। 







शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों से कैनेडा भेजने के बारे पूछने और पैसे वापस मांगने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे और आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बैंक चेक दिए जो कैश नहीं हो सके। पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर थाना आजाद नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर एक आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



हरियाणा की आज की ताजा खबर:- 

एक्सिस बैंक रोहतक में साढ़े 6 लाख की लूट : बैंक बंद होने से चंद मिनट पहले पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,

Hisar News: कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण, अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,

हांसी की तीन महिलाओं सहित चार सूट चोरी के मामले में गिरफ्तार, हांसी की महिलाएं सूट लेने पहुंची थी रोहतक,

नारनौंद में जजपा को फिर लगा झटका, जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

हिसार-भिवानी-रेवाड़ी को मिली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों की सौगात, 1 अगस्त से चलेंगी नई सुपरफास्ट ट्रेनें,

सड़क हादसे में घायल युवक की हिसार के निजी अस्पताल में मौत, डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजन परेशान

बिजली निगम का कारनामा, हर माह 500 रुपए बिल भरने वाले को भेजा 63 हजार का बिल

हरियाणा के सीएम नायब सिंह पका बड़ा ऐलान: शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के पास होगी अब फुल पावर, जाने अब‌ नगर पार्षदोन को‌ कितने मिलेंगे भत्ते व कौन कौन से कर सकेंगे ये काम

नेशनल हाईवे 152 डी पर भारी मात्रा में चुरापोस्त सहित एक काबू , मुंबई से नशा खरीद कर लाकर करता था हरियाणा में सप्लाई

Haryana Crime News: 2260 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित दो गिरफ्तार, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |