स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

SBS School की छात्रों ने लहराया परचम, खंड स्तरीय प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान, अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

 Students of SBS School raised the flag, got first place in block level competition

निबन्ध लेखन व डिबेट प्रतियोगिता में पहला स्थान और भाषण प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे एसबीएस स्कूल के छात्र 


हरियाणा न्यूज नारनौंद: SBS School माढ़ा के छात्र शिक्षा के साथ साथ खेलों और स्कूली छात्रों की होने वाली खंड स्तरीय , जिला स्तरीय और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में नारनौंद में आयोजित हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता में एसबीएस स्कूल  की छात्रा यशिका व डिबेट प्रतियोगिता में भी पहला व भाषण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं। छात्रों ने स्कूल के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल में पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। अब यह छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर ग्रामीण क्षेत्र के गौरव को बढ़ाएंगे। 








शिक्षा विभाग द्वारा नारनौंद ब्लाक की खण्ड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय विद्यालय नारनौंद में करवाया गया। इसके अन्दर भाषण प्रतियोगिता , निबन्ध लेखन, किवज प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इन प्रतियोगिता के अन्दर नारनौंद खण्ड के विभिन्न राजकीय तथा प्राईवेट स्कूलों के सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। जिन भी प्रतिभागी छात्रों ने इस प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है वो जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।






इस प्रतियोगिता में एस० बी० एस० स्कूल माढा़ की यशिका ने निबन्ध लेखन में पहला स्थान हासिल किया, भाषण प्रतियोगिता में स्कूल की मीनू ने तीसरा स्थान व डीबेट प्रतियोगिता में रीतिका, दीपिका तथा साक्षी ने पहला स्थान हासिल किया। अब के विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।







इस पर स्कूल के डायरेक्टर सुनील चहल ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी इस तरह की आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं मैं हिस्सा लेते है ताकि इनका आत्मविश्वास बढ़े और आगे भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी हो सके। इस अवसर पर स्कूल मैं विकास, विजय, भानुप्रताप, रीना, नीतू,मंजू, बलजीत आदि मौजूद रहे।


आज के खास समाचार भी पढ़ें:-

Haryana News: SDO ने कर दी भाजपा नेता की बोलती बंद| गंदे नाले को लेकर भाजपा नेता और एसडीओ में ठनी

Google News Haryana News,

Haryana News WhatsApp channel

मकान निर्माण करना हुआ महंगा, मकान निर्माण पर चुकाना होगा टैक्स,

उचाना में होगी महापंचायत, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किसान मजदूर करेंगे बॉयकॉट

महम में युवक का मर्डर, सीसर खास में रास्ता रोककर युवक पर फायरिंग, खोपड़ी फटी

Jind college student raped : जींद कॉलेज की छात्रा के साथ रेप, राजस्थान का आईपीएस अधिकारी बनकर छात्रा से ठगे तीन लाख,

पानीपत में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, क्रेटा गाड़ी चालक हादसे को अंजाम जाम देकर फरार,

एसडीएम ने बुलाई बैठक, नहीं पहुंचे एसडीओ, इंजीनियरों को लगाई फटकार, कहा : आप बहाने मत बनाइए

हिसार जिले की इस माइनर का होगा विस्तार, 10 दिन में होगा भूमि अधिग्रहण, अधिकारियों को 25 अगस्त तक करना होगा ये काम

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |