स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद पुलिस ने बलबीर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, 36 घंटे बाद हुआ़ अंतिम संस्कार

  Jind police arrested two accused in Balbir murder case, last rites performed after 36 hours


हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले के गांव आसन में तेजधार हथियार व पथराव करके एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपित की पहचान गांव आसन निवासी रामकुश उर्फ काला व विक्की के रूप में हुई।






पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां पर रामकुश उर्फ काला को एक दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि विक्की को जेल भेज दिया। जबकि हत्या के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गांव आसन निवासी लीला राम ने 13 जुलाई को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा भाई बलबीर सिंह बकरी पालन का काम करता था। लगभग एक साल पहले उनके मकान के पड़ोसी रामकुश ने बकरियों के ऊपर ततैया का छत्ता तोड़कर डाल दिया और इसमें बकरियों को ततैयों ने काट लिया था। 






उस समय रामकुश व उसके परिवार ने पंचायत में गलती मान ली थी और समझौता हो गया था, लेकिन रामकुश का परिवार उसके बाद भी उनसे रंजिश रखे हुए था। अक्सर रामकुश शराब पीकर उसके भाई बलबीर को गाली देता था, लेकिन वह अनसुना कर देता। 12 जुलाई रात को रामकुश डंडा लेकर मेरे भाई बलबीर के पास पहुंचा और उस पर डंडे से हमला कर दिया।






जब बलबीर ने शोर मचाया तो हमारे परिवार के लोग वहां पर पहुंच गए। बाद में आरोपित रामकुश के परिवार के काफी लोग आ गए हमला कर दिया। इसके बाद आरोपित के परिवार के लोग मकान की छत पर चढ़ गए। जहां पर हमारे परिवार के लोगों पर पथराव कर दिया। इसमें बलबीर के सिर में ईंट लगने वह बेसुध हो गया। इस दौरान पथराव में बलबीर के अलावा उसकी संतरो, जयनारायण, अमित, नफे सिंह, शकुंतला को भी ईंट लगने से घायल हो गए। बाद में काफी ग्रामीण आए तो आरोपितों ने पथराव बंद किया।









 इसके बाद घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने गांव आसन निवासी रामकुश, विक्की, सूरजभान, मनोज कुमार, रामचंद्र, वीरभान, भीरा, बंसी, रामदास, बबली, पूजा, बबली पत्नी रामकुश, जोगेंद्र, मीरा के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामकुश व विक्की को गिरफ्तार कर लिया।


आज के मुख्य समाचार हरियाणा :- 

हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी की हत्या का मामला: जजपा नेता की हत्या में शामिल हांसी, सिसाय, नारनौंद और राजस्थान के बदमाश काबू , 

अवैध संबंधों के चलते इंजेक्शन लगाकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में पत्नी, बेटे और प्रेमी का कबूलनामा

हांसी जक्ंशन पर रुकेंगी सुपरफास्ट एक्सप्रैस ट्रेनें | Superfast express trains will stop at Hansi Junction 

नहरी पानी को लेकर भिड़े धांसू और बुगाना के ग्रामीण, ग्रामीण एसपी और एक्सईएन से मिले, बेलदार का तबादला,

हांसी ऑटो मार्केट में पुलिस कर्मचारियों से मारपीट व जान से मारने की दी धमकी,

गैंगस्टर काला खैरमपुरिया से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने 3 संदिग्ध युवक उठाए

Admissions started for regular and distance courses in ODM College : ओडीएम महाविद्यालय में रेगुलर व डिस्टेंस कोर्सों में दाखिले शुरू, जाने किन-किन कोर्स में ले सकते हैं दाखिला

Admissions for ODL and online courses have started in GJU Hisar | जीजेयू में ओडीएल व ऑनलाइन कोर्स में दाखिले शुरू, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

सैलजा ने कहा लोकसभा व राज्यसभा में पेश रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हर घंटे देश में औसतन एक से अधिक किसान गंवा रहे जान,

रेशमा के सिर पर होगी छत, एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, एसपी ने भी सुनी फरियाद ,

:

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |