स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अवैध संबंधों के चलते इंजेक्शन लगाकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में पत्नी, बेटे और प्रेमी का कबूलनामा

 murder case of Ashok of Ramkali village by injecting due to illicit relations . 

प्रेम संबंधों और जमीन बेचने में बाधा बनने पर इंजेक्शन लगाकर की थी अधेड़ की हत्या

 

हरियाणा न्यूज जींद: जींद जिले के गांव रामकली में प्रेम संबंध व जमीन बेचने में बांधा बनने पर अधेड़ की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी कृष्णा देवी, बेटे अर्जुन व प्रेमी बिजेंद्र को जुलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित कृष्णा ने पूछताछ में बताया कि उसका पति अशोक पीने का आदी था। वह गांव के ही बिजेंद्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप रहती थी, लेकिन अशोक इसका विरोध करता था और बिजेंद्र को उनके घर पर आने का विरोध करता था। उसने बताया कि अशोक के नाम एक कनाल जमीन थी और इस जमीन को वह और उसका बेटा अर्जुन बेचना चाहते थे। इसके बारे में कई बार अशोक से जमीन बेचने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। 








प्रेम संबंध व जमीन बेचने में बाधा बनने पर उसने बेटे अर्जुन व प्रेमी के साथ मिलकर अशोक की हत्या की योजना बनाई। 10 जुलाई रात को अशोक घर के बाहर गली में सो रहा था। उसके कहने पर सोते हुए अशोक को प्रेमी बिजेंद्र व बेटे अर्जुन ने घर पर रखी खरपतवार नाशक दवा टू-फोरडी को इंजेक्शन में भरकर लगा दिया। जब इंजेक्शन का असर हो गया तो उसको अर्जुन व बिजेंद्र बाइक पर बीच में बैठाकर तालाब के पास डाल आए और जहां पर कीटनाशक के प्रभाव से उसकी मौत हो गई। 









11 जुलाई सुबह जब उसका शव तालाब के पास मिला तो उन्होंने कह दिया कि ज्यादा शराब पीने से मौत हो गई, लेकिन अशोक के परिवार के दूसरे सदस्यों को बात पर विश्वास नहीं किया। इसके बाद गांव में घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा तो रात को करीब एक बजे बिजेंद्र व अर्जुन मोटरसाइकिल पर अशोक को लेकर जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद अशोक के भतीजे अनिल ने जुलाना थाना पुलिस में शिकायत देकर तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया था। गतौली चौकी प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि हत्यारोपित पत्नी कृष्णा देवी, बेटे अर्जुन, बिजेंद्र को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।


आज के मुख्य समाचार हरियाणा :- 

हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी की हत्या का मामला: जजपा नेता की हत्या में शामिल हांसी, सिसाय, नारनौंद और राजस्थान के बदमाश काबू , 

जींद पुलिस ने बलबीर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, 36 घंटे बाद हुआ़ अंतिम संस्कार,

हांसी जक्ंशन पर रुकेंगी सुपरफास्ट एक्सप्रैस ट्रेनें | Superfast express trains will stop at Hansi Junction 

नहरी पानी को लेकर भिड़े धांसू और बुगाना के ग्रामीण, ग्रामीण एसपी और एक्सईएन से मिले, बेलदार का तबादला,

हांसी ऑटो मार्केट में पुलिस कर्मचारियों से मारपीट व जान से मारने की दी धमकी,

गैंगस्टर काला खैरमपुरिया से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने 3 संदिग्ध युवक उठाए

Admissions started for regular and distance courses in ODM College : ओडीएम महाविद्यालय में रेगुलर व डिस्टेंस कोर्सों में दाखिले शुरू, जाने किन-किन कोर्स में ले सकते हैं दाखिला

Admissions for ODL and online courses have started in GJU Hisar | जीजेयू में ओडीएल व ऑनलाइन कोर्स में दाखिले शुरू, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

सैलजा ने कहा लोकसभा व राज्यसभा में पेश रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हर घंटे देश में औसतन एक से अधिक किसान गंवा रहे जान,

रेशमा के सिर पर होगी छत, एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, एसपी ने भी सुनी फरियाद ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |