गैंगस्टर काला खैरमपुरिया से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने 3 संदिग्ध युवक उठाए
After questioning gangster Kala Khairampuria, STF picked up 3 suspicious youths
हरियाणा न्यूज हिसार : स्पेशल टॉस्क फोर्स ( STF ) ने गैंगस्टर काला खैरमपुरिया के गुर्गों की तलाश में दूसरे दिन कई जगह दबिश दी। टीम ने 3 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। टीम सदस्य संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रहे हैं। एस.टी.एफ. का दावा है कि मामले में जल्द बड़ा खुलासा किया जाएगा।
गैंगस्टर काला खैरमपुरिया से पूछताछ के दौरान कई नाम सामने आए हैं। टीम उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। एस.टी.एफ. ने काला खैरमपुरिया को 6 दिन के रिमांड पर ले रखा है। सूत्रों के अनुसार एस.टी.एफ. टीम की पूछताछ के दौरान काला खैरमपुरिया ने गैंग से जुड़े कई गुर्गों के नाम उगले हैं। सामने यह भी आया है कि विदेश में बैठकर कौन फंडिंग करता था। एस.टी.एफ. की टीमें तड़के तड़के छापेमार कार्रवाई कर रही हैं। वहीं रात के समय टीम गैंगस्टर को कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर निकलती है। उसके द्वारा बताए गए ठिकानों पर दबिश दे रही है। पूछताछ में यह साफ हो गया है कि विदेश में बैठकर कितने व्यापारियों से एप के माध्यम से कॉल कर रंगदारी मांगी और कितने व्यापारियों को धमकी दी थी।
बताया जा रहा है कि एस.टी.एफ. की टीम गैंगस्टर को महिंद्रा शोरूम के सामने लेकर गई। वहां 3 बदमाशों ने फायरिंग कर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर ले जाया गया। टीम ने गैंगस्टर को अदालत में पेश कर उसका 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था।
आज के मुख्य समाचार हरियाणा :-
अवैध संबंधों के चलते इंजेक्शन लगाकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में पत्नी, बेटे और प्रेमी का कबूलनामा,
जींद पुलिस ने बलबीर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, 36 घंटे बाद हुआ़ अंतिम संस्कार,
हांसी ऑटो मार्केट में पुलिस कर्मचारियों से मारपीट व जान से मारने की दी धमकी,
रेशमा के सिर पर होगी छत, एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, एसपी ने भी सुनी फरियाद ,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks