Sonipat Big Accident : सोनीपत में सीवरेज के मैंन हाल में गिरा बच्चा, पिता व एनडीआरएफ उतरी बच्चे को तलाशना, नहीं मिली कामयाबी
Sonipat Big Accident: Child fell into the main sewerage hall in Sonipat, father and NDRF went to search for the child but did not succeed. Sonipat News Today
हरियाणा न्यूज सोनीपत : हरियाणा के सुल्तान सोनीपत में मुरथल रोड पर ट्रेन नंबर 6 के सीवरेज के मैंन हाल में मंगलवार को 13 वर्षीय विवेक अज्ञात परिस्थितियों में गिर गया। बच्चों को तलाशने के लिए उसके पिता वह एनडीआरएफ की टीम भी सीवरेज में उतरी लेकिन बच्चे को तलाशने में कामयाबी हासिल नहीं हुई। मौके पर प्रशासनिक अमला भी पहुंचा हुआ है और फायर ब्रिगेड की गाड़ी सहित एम्बुलेंस घटना स्थल पर मौजूद है। ट्रेन से बच्चे की तलाशने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है।
मिले जानकारी के मुताबिक सोनीपत के राई के मुरथल रोड़ पर कुछ बच्चे गली में खेल रहे थे और राजू का लड़का विवेक अपने छोटे भाई के साथ अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। किसी दौरान विवेक खेलते समय ट्रेन नंबर 6 के सीवरेज के खुले मैनहोल में जा गिरा। अपने भाई को ट्रेन में गिरता हुआ देखकर उसका छोटा भाई तुरंत ही अपने घर पहुंचा और पिता को मौके पर बुलाकर लाया। बेटे की तलाश के लिए राजू भी ड्रेन के मैन हॉल में उतरकर विवेक की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई।
सीवरेज के में हाल में बच्चे के गिरने सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। बच्चों को तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने भी काफी प्रयास किया परंतु विवेक का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और विवेक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के वजह से विवेक के बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया है।
आपको बता दें की ड्रेन नंबर 6 को पक्का करने का निर्माण हाल ही में नगर निगम द्वारा किया गया है। लेकिन अधिकारियों और ठेकेदार के लापरवाही के कारण इसके में मैंन हालों पर ढक्कन नहीं लगाए गए और धक्कानों को पास नहीं छोड़कर चलते बने। राजू का कहना है कि अगर मैन हॉल पर ढक्कन लगा होता तो आज उसका बेटा पानी की गहराई में नहीं डूबता और वह सुरक्षित रहता।
वही इतना बड़ा हादसा होने की सूचना मिलते ही नगर निगम के कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी और ठेकेदार के लाभ पर सामने आए तो उसके खिलाफ भी कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks