स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार दिल्ली हाईवे पर सिंघवा खास के पास हादसा: नारनौंद की स्कूटी सवार महिला और उसकी बेटी को कार ने मारी टक्कर

 Accident near Singhwa Khas on Hisar Delhi Highway: car hit woman and her daughter riding scooter from Narnaund - Haryana accident news today         

 स्कूटी पर सवार होकर महम चौबीसी के गांव में मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में घायल महिला नरवाना कॉलेज में है लेक्चरर 


हरियाणा न्यूज नारनौंद : हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार महिला को एक गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी और गाड़ी चालक हादसे को अंजाम देकर मुंह कैसे फरार हो गया। इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए महम के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सड़क हादसे में घायल महिला नरवाना के कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत है। 






मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के पुट्ठी सैमण निवासी सुमन नरवाना के कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत है और रविवार को छुट्टी होने की वजह से वो अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने मायके महम चौबीसी के गांव बलंभा जा रही थी। जब वह सिंघवा खास गांव से हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर करीब 1 किलोमीटर आगे दीवान होटल के पास पहुंची तो पीछे से एक कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। 







कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला सुमन और उसकी बेटी सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल मां बेटी को उपचार के लिए महम के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। इस हादसे में सुमन के सिर में चोट लगी है तो वही उसकी बेटी के हाथ में फैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने सुमन की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा में कावड़ियों ने स्कूल बस पर किया पत्थराव, स्कूल बस चालकों ने लगाया जाम,

जींद जिले के अलग-अलग गांव से तीन लड़कियां हुई लापता: कोई  पेपर देने के बहाने तो कोई कोचिंग सेंटर व सहेली के जन्मदिन के बहाने घर से निकली,

पिल्लूखेड़ा मंडी के ठेके पर अवेध शराब, पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी सहित तीन लोगों को किया काबू,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |