बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कॉटिश इंटरनैशनल स्कूल के छात्राओं ने जीते पदक
Scottish International School students won medals in badminton competition
हरियाणा न्यूज हिसार : विद्युत नगर बैडमिंटन हॉल में आयोजित हुई हिसार जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कॉटिश इंटरनैशनल स्कूल हिसार ( Scottish International School Hisar) की छात्रा आराध्या ने 2 स्वर्ण पदक एकल प्रतियोगिता अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में जीते। एक स्वर्ण पदक उसने युगल प्रतियोगिता अंडर-19 साल तथा एक रजत पदक एकल प्रतियोगिता में प्राप्त किया।
इसी स्कूल की दीत्या ने जिला प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक (वुमन एकल तथा युगल) तथा 19 साल से कम आयु वर्ग में 2 रजत पदक (एकल तथा युगल) जीते। इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए स्कूल प्राचार्या ममता सिंधु ने आज उन्हें सम्मानित किया तथा भविष्य में खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य बैडमिंटन चैम्पियनशिप में चयन होने व शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
ये दोनों खिलाड़ी विगत वर्ष सी.बी.एस.ई. नैशनल व ओपन नैशनल खेल चुकी हैं तथा सी.बी.एस.ई. नॉर्थ जोन स्कूल चैम्पियनशिप में रजत पदक दिलाकर स्कूल व हरियाणा का नाम रोशन कर चुकी हैं। विगत वर्ष हरियाणा ओपन स्टेट चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। स्कॉटिश इंटरनैशनल स्कूल के निदेशक नरेंद्र संधू ने भी दोनों खिलाड़ियों की अथक मेहनत की सराहना की तथा स्कूल की तरफ से इन प्लेयर्स को उत्तम सुविधाओं देने का आश्वासन दिया।
आज के खास समाचार भी पढ़ें:-
Haryana News: SDO ने कर दी भाजपा नेता की बोलती बंद| गंदे नाले को लेकर भाजपा नेता और एसडीओ में ठनी,
Haryana News WhatsApp channel,
महम में युवक का मर्डर, सीसर खास में रास्ता रोककर युवक पर फायरिंग, खोपड़ी फटी,
पानीपत में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, क्रेटा गाड़ी चालक हादसे को अंजाम जाम देकर फरार,
हिसार में महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार, भड़के स्वास्थ्य कर्मी, 16 को करेंगे प्रदर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks