स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार, भड़के स्वास्थ्य कर्मी, 16 को करेंगे प्रदर्शन

 Health workers angry over mistreatment of women workers in Hisar

डॉ सज्जन द्वारा महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार मामले में  कार्यवाही न होने से भड़के एमपीएचडब्ल्यू कर्मी,16 जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष करेंगे रोष-प्रदर्शन - विकास संदलाना

 

हरियाणा न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़: Urban Health Centre Azad Nagar Hisar के चिकित्सा अधिकारी डॉ सज्जन द्वारा एमपीएचडब्ल्यू महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने को लेकर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोशिएशन ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ किसी प्रकार भी प्रकार की कार्यवाही न होने पर मीटिंग कर रोष प्रकट किया और सिविल सर्जन द्वारा मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया। एसोसिएशन ने मीटिंग कर आगामी 16 जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय हिसार के समक्ष रोष प्रदर्शन करने के निर्णय लिया है वहीं अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रधान विकास संदलाना के नेतृत्व में सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत को सौंपा। मीटिंग का संचालन जिला सचिव रविंद्र पेटवाड़ ने किया।एसोसिएशन की मीटिंग में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव और स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के संयोजक नूर मोहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे।






एसोसिएशन ने सिविल सर्जन को चेताया कि यदि डॉक्टर सज्जन को अर्बन हेल्थ सेंटर आजाद नगर से तुरंत प्रभाव से  ना बदला गया और जांच उपरांत विभागीय कार्यवाही न की गई तो बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी वर्ग काम का बहिष्कार कर रोष प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी जिसकी तमाम जिम्मेवारी स्वास्थ्य विभाग प्रशासन की होगी।सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने शहर और राज्य में बढ़ रही अपराध और गुंडागर्दी की घटनाओं पर सरकार की निष्क्रियता पर रोष जताया।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सरकार पिछले 9 साल से कर्मचारियों की मांगों पर मौन धारण किए हुए है।







सर्व कर्मचारी संघ आगामी 19 जुलाई को जिला स्तरीय विशाल प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपेगे।इसके अतिरिक्त एसोसिएशन ने जिले में कर्मचारियों की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं बारे सिविल सर्जन को अवगत कराया जिसमें प्रमुख रूप से कार्यों की ऑनलाइन एंट्री के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करना, सीएचसी सीसवाल में कर्मचारियों को तीन-तीन महीने वेतन नहीं मिलना, आजाद नगर में कार्यरत कर्मियों को 10 साल की सेवा अवधि के बाद भी मकान भत्ता न मिलना, मेडिकल बिलों का भुगतान सहित आदि मांगे शामिल हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी बजरंग सोनी, प्रदीप कुमार, नूर मोहमद, प्रवीण सरोहा, आमना, पिंकी, सीमा,सपना, अंग्रेज सिंह, नितिन कुमार, ललित इंदौरा, अजय भार्गव, दलजीत पूनिया सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


आज के खास समाचार भी पढ़ें:-

Haryana News: SDO ने कर दी भाजपा नेता की बोलती बंद| गंदे नाले को लेकर भाजपा नेता और एसडीओ में ठनी

Google News Haryana News,

Haryana News WhatsApp channel

महम में युवक का मर्डर, सीसर खास में रास्ता रोककर युवक पर फायरिंग, खोपड़ी फटी

Jind college student raped : जींद कॉलेज की छात्रा के साथ रेप, राजस्थान का आईपीएस अधिकारी बनकर छात्रा से ठगे तीन लाख,

पानीपत में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, क्रेटा गाड़ी चालक हादसे को अंजाम जाम देकर फरार,

हिसार जिले की इस माइनर का होगा विस्तार, 10 दिन में होगा भूमि अधिग्रहण, अधिकारियों को 25 अगस्त तक करना होगा ये काम

बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कॉटिश इंटरनैशनल स्कूल के छात्राओं ने जीते पदक

MPHW कर्मचारियों ने सरकार को दे दिया अल्टीमेटम, इस दिन तक मांगों को पूरा नहीं किया तो करेंगे सीएम आवास का घेराव,





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |