हिसार जिले की इस माइनर का होगा विस्तार, 10 दिन में होगा भूमि अधिग्रहण, अधिकारियों को 25 अगस्त तक करना होगा ये काम
25 अगस्त तक हर हाल में माईनर के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य शुरू करवाएं अधिकारी : डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा
हरियाणा न्यूज हिसार : OP Jindal Minor of Hisar district will be expanded को लेकर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक बैठक का आयोजन हुआ है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने इस विकास परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत होने के उपरांत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 25 अगस्त तक हर हाल में ओपी जिंदल माईनर के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य शुरू करवाएं। यह विकास परियोजना जनहित से जुड़ी हुई है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी से कहा कि इस परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर जमीन अधिग्रहण का कार्य आगामी 10 दिनों के अंदर पूरा करवाएं ताकि सिंचाई विभाग के अधिकारी अविलंब विकास परियोजना का निर्माण कार्य शुरू करवा सकें। उन्होंने कहा कि ओपी जिंदल माईनर के विस्तारीकरण को लेकर लोगों से वादा किया था। इस वायदे को पूरा करने के लिए काफी दिनों से ठोस सकारात्मक प्रयास किए जा रहे थे जो अब सफल होने वाले हैं। आगामी 25 अगस्त तक इस परियोजना का निर्माण कार्य हो जाएगा, जिस पर लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इस माईनर का विस्तार होने से हजारों किसानों को खेतों के लिए सिंचाई पानी उपलब्ध होगा।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विमल कुमार बिश्नोई ने डिप्टी स्पीकर को अवगत करवाया कि विभाग द्वारा इस परियोजना को लेकर लगभग तमाम कागजी कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है, जैसे ही भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होता है। उसके तुरंत बाद माईनर के विस्तारीकरण को लेकर निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए टैंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करवा ली जाएगी।
बैठक में उपायुक्त प्रदीप दहिया, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विमल कुमार बिश्नोई, लीड बैंक मैनेजर, कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि इस माईनर का 63500 से 67500 तक विस्तार किया जाना है। उन्होंने सरल अर्थ में समझाते हुए कहा कि इस माईनर को 4 हजार फिट बढ़ाया जाएगा। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग तथा लीड बैंक मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में जो निर्देश दिए गए हैं, उन्हें तय समयावधि के अंदर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा भी मौजूद रहे।
आज के खास समाचार भी पढ़ें:-
Haryana News: SDO ने कर दी भाजपा नेता की बोलती बंद| गंदे नाले को लेकर भाजपा नेता और एसडीओ में ठनी,
Haryana News WhatsApp channel,
महम में युवक का मर्डर, सीसर खास में रास्ता रोककर युवक पर फायरिंग, खोपड़ी फटी,
पानीपत में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, क्रेटा गाड़ी चालक हादसे को अंजाम जाम देकर फरार,
बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कॉटिश इंटरनैशनल स्कूल के छात्राओं ने जीते पदक,
हिसार में महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार, भड़के स्वास्थ्य कर्मी, 16 को करेंगे प्रदर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks