MPHW कर्मचारियों ने सरकार को दे दिया अल्टीमेटम, इस दिन तक मांगों को पूरा नहीं किया तो करेंगे सीएम आवास का घेराव
If demands are not met, MPHW employees will surround CM residence, submit memorandum in the name of Chief Minister and Health Minister
मांगों नहीं मानी तो MPHW कर्मचारी करेंगे सीएम आवास का घेरा, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
हरियाणा न्यूज हिसार: अगर MPHW कर्मचारियों की मांगों की तरफ सरकार ने शीघ्र ही ध्यान नहीं दिया तो एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 4 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे। यह फैसला सोमवार 15 जुलाई को एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिए गए विरोध स्वरूप फैसला लिया गया और मुख्यमंत्री के नाम जिला सत्र पर ज्ञापन सौंपा गया।
लंबित मांगों पर सरकार की उदासीनता से रोषित बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोशिएशन (MPHW ) ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन,मांगें पूरी ना होने पर 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर करेंगे रोष प्रदर्शन।
पिछले काफी लंबे समय से सरकार द्वारा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोशिएशन ( MPHW Haryana ) हरियाणा की मांगों पर उदासीन होने से रोषित राज्यभर के स्वास्थ्य कर्मियों ने Money को काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज करते हुए सिविल सर्जन के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। हिसार में बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोशिएशन जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जिला प्रधान विकास संदलाना की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा।
विकास संदलाना ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी वर्ग की मांगों की अनदेखी का आगामी विधानसभा चुनाव में भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सरकार द्वारा शीघ्र मांगों पर कार्यवाही न होने पर आगामी 4 अगस्त को प्रदेशभर के बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी मुख्यमंत्री हरियाणा के करनाल स्थित आवास पर रोष प्रदर्शन करेंगे।स्वास्थ्य सेवाओं के बाधित होने से आमजन को होने वाली हर प्रकार की जिम्मेवारी सरकार की होगी।एसोसिएशन के मांगपत्र की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं।
1.स्वास्थ्य विभाग के सभी वर्गों की तरह एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के पदनाम संशोधित करना।
2. नए नॉर्म के नाम पर शहरी क्षेत्र के लिए एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के समाप्त किए गए पदों को पुन बहाल करवाते हुए आईपीएस के न्यू नॉर्मल आबादी अनुसार नए पद सरजीत किए जाएं साथ ही प्रदेश में 2018 के बाद एमपीएचडब्ल्यू पुरुष की भर्ती की जाए।
3. नेशनल हेल्थ मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को कैडर के मूल वेतनमान एफपीएल 6 का लाभ प्रदान किया। सरकार के साथ पूर्व में हुई सहमति अनुसार ड्रेस एलाउंस एफटीए,एमसीएच अलाउंस प्रदान किया जाए।
4.नेशनल हेल्थ मिशन मैं कार्यरत में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को 5 वर्ष की सेवा को आधार मानते हुए नियमित करने हेतु पॉलिसी बनाई जाए।
5.एमपीएचडब्ल्यू के प्रमोशनल पदों के पे स्केल जारी किए जाएं।
7.एमपीएचडब्ल्यू की कन्फर्मेशन सूची,पदोन्नति पदों एमपीएचएस और सीनियर मलेरिया इंस्पैक्टर की प्रमोशन सूची जारी की जाए।
इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी रविन्द्र पेटवाड़, प्रवीण सरोहा,बजरंग सोनी,प्रदीप कुमार,सुरेश कुमार,सुरेंद्र नरवाल, बलजीत सिंह,पिंकी आमना, अमित कुमार और नूर मोहमद आदि उपस्थित रहे।
आज के खास समाचार भी पढ़ें:-
Haryana News: SDO ने कर दी भाजपा नेता की बोलती बंद| गंदे नाले को लेकर भाजपा नेता और एसडीओ में ठनी,
Haryana News WhatsApp channel,
महम में युवक का मर्डर, सीसर खास में रास्ता रोककर युवक पर फायरिंग, खोपड़ी फटी,
पानीपत में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, क्रेटा गाड़ी चालक हादसे को अंजाम जाम देकर फरार,
बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कॉटिश इंटरनैशनल स्कूल के छात्राओं ने जीते पदक,
हिसार में महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार, भड़के स्वास्थ्य कर्मी, 16 को करेंगे प्रदर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks