स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उचाना में होगी किसान-मजदूर महापंचायत, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किसान मजदूर करेंगे बॉयकॉट

 Kisan-Mazdoor Mahapanchayat will be held in Uchana, farmers and laborers will boycott the CM program

CM हमारी नहीं सुनते तो हम मुख्यमंत्री को क्यों सुनें - पालवां 

हरियाणा न्यूज उचाना: सरकार किसान मजदूर की आवाज को नहीं सुनती तो हम मुख्यमंत्री की बात क्यों सुनें। जब हम किसान मजदूर 577 दिन से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं और हमारी आवाज को ना ही तो सरकार सुन रही है और ना ही प्रशासन हमारी मांगों की तरह कोई ध्यान दे रहा है। इसलिए 27 जुलाई को उचाना में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किसान मजदूर मिलकर बॉयकॉट करेंगे। यह बातें उचाना उपमंडल कार्यालय के समक्ष चल रहे धरने को संबोधित करते हुए धरने के संयोजक आजाद सिंह पालवां ने कही। धरने पर आयोजित मीटिंग ताराचंद लोधर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ( Jind News Today






ना सरकार सुन रही है ना ही अधिकारी हमारी समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं

उचाना उप मंडल कार्यालय पर चल रहे धरने के संयोजक आजाद पालवां ने बताया कि इस मीटिंग में सर्व समिति से फैसला लिया गया है कि 27 जुलाई को उचाना में मुख्यमंत्री के होने वाले कार्यक्रम का किसान-मजदूर, व्यापारी व आमजन पूरी तरह से बॉयकॉट करेंगे। क्योंकि क्षेत्र के लोग पिछले 577 दिन से अपनी व अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन ना ही तो उनकी आवाज को कोई अधिकारी सुनने को तैयार है और ना ही किसानों मजदूरों और व्यापारियों की आवाज मुख्यमंत्री सुन रहे हैं। ऐसे में फैसला लिया गया कि अगर सरकार हमारी बातें नहीं सुन रही तो हम मुख्यमंत्री की बातें क्यों सुनें। ( Uchana News






उचाना महापंचायत में होगा विधानसभा चुनाव में सांझे उम्मीदवार के नाम का ऐलान 

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसान-मजदूर, व्यापारी क्षेत्र के आमजन से मिलकर सुनो में अपना समझा उम्मीदवार उतारने के लिए आगामी 1 अगस्त को धरना स्थल पर एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत में ही उचाना विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। इस महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा ले सकते हैं इसके लिए गांव-गांव शहर शहर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा और विधानसभा चुनाव के लिए अपने सांझे उम्मीदवार के पक्ष में गली गली घर घर जाकर प्रचार शुरू किया जाएगा। ( uchana assembly election 2024 candidate





इस अवसर पर भीरा करसिंधू, टेका तारखा, धीरा उचाना कलां, जंगीर पालवां, पाला, राजेंद्र गुरुकुल खेड़ा, रामस्वरूप खटकड़, चीनी, फूल सिंह, राम मेहर, किताब सिंह, उमेद सिंह इत्यादि मौजूद थे।


आज के खास समाचार भी पढ़ें:-

Haryana News: SDO ने कर दी भाजपा नेता की बोलती बंद| गंदे नाले को लेकर भाजपा नेता और एसडीओ में ठनी

Google News Haryana News,

Haryana News WhatsApp channel

मकान निर्माण करना हुआ महंगा, मकान निर्माण पर चुकाना होगा टैक्स,

महम में युवक का मर्डर, सीसर खास में रास्ता रोककर युवक पर फायरिंग, खोपड़ी फटी

Jind college student raped : जींद कॉलेज की छात्रा के साथ रेप, राजस्थान का आईपीएस अधिकारी बनकर छात्रा से ठगे तीन लाख,

पानीपत में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, क्रेटा गाड़ी चालक हादसे को अंजाम जाम देकर फरार,

एसडीएम ने बुलाई बैठक, नहीं पहुंचे एसडीओ, इंजीनियरों को लगाई फटकार, कहा : आप बहाने मत बनाइए

हिसार जिले की इस माइनर का होगा विस्तार, 10 दिन में होगा भूमि अधिग्रहण, अधिकारियों को 25 अगस्त तक करना होगा ये काम

SBS School की छात्रों ने लहराया परचम, खंड स्तरीय प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान, अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |