Recruitment Rally will be held in Hisar from 20 to 28 August | हिसार में 20 से 28 अगस्त तक होगी भर्ती रैली, जिला उपायुक्त ने भर्ती रैली को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
Recruitment rally will be held in Hisar from 20 to 28 August 2024
चार जिलों की होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
![]() |
| अधिकारियों की बैठक लेते जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया। |
हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार के जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने हिसार सेना भर्ती कार्यालय द्वारा कैंट परिसर में 20 अगस्त से 28 अगस्त तक की जाने वाली चार जिलों की भर्ती रैली को लेकर बुधवार को पुलिस, नगर निगम, परिवहन, सूचना एवं विज्ञान विभाग, खेल विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने भर्ती की सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने इस संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विभागाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई और कहा कि वे अपने जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए भारतीय सेना के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग दें। अभ्यर्थियों को रैली स्थल तक पहुंचने के लिए किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए उपायुक्त ने रोडवेज महाप्रबंधक डॉ मंगल सेन को रैली भर्ती के दिन हिसार शहर से रैली स्थल तक रोडवेज बसों की निर्बाध आवाजाही रखने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने भर्ती के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
पंजीकृत अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा :
बैठक में सेना भर्ती कार्यालय हिसार के निदेशक कर्नल अमेय सावंत ने कहा कि 20 अगस्त से 28 अगस्त तक हिसार, सिरसा, जींद व फतेहाबाद के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती के पहले दिन सिरसा जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, दूसरे दिन हिसार और सिरसा जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तीसरे दिन हिसार और फतेहाबाद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, चौथे दिन फतेहाबाद और जींद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, पांचवें दिन जींद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, जिलों की सभी तहसील से अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/अग्निवीर स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। सेना भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत नि:शुल्क और पारदर्शी होगी।
इस अवसर पर एसडीएम जयवीर यादव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नरवाल, डीआईओ अखिलेश कुमार, बीएसएनएल एसडीई विनोद कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीई कंवर पाल, जेई अनिल कुमार, दमकल अधिकारी सुभाष चंद्र, जिला सैनिक बोर्ड सचिव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Hisar News: पांच साल बाद राज आया बाहर | कैप्टन अभिमन्यु का खुला राज | हरियाणा मांगें हिसाब,
सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा कैशलेस उपचार,
खेतों में भूमि समतल व मिट्टी उठान के लिए लेनी होगी एनओसी,
वेलकम गेट से हिसार की बनेगी एक अलग पहचान : डॉ कमल गुप्ता,
डॉ अजय चौधरी का गांव-गांव स्वागत, भाजपा पर साधा निशाना, भाजपा ने हल्के को पीछे धकेलने का किया काम,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks