डॉ अजय चौधरी का गांव-गांव स्वागत, भाजपा पर साधा निशाना, भाजपा ने हल्के को पीछे धकेलने का किया काम
Dr Ajay Chaudhary welcomed in every village, BJP worked to push the constituency back
![]() |
| कांग्रेस नेता डॉक्टर अजय चौधरी का स्वागत करते गांव गुराना के ग्रामीण। |
हरियाणा न्यूज नारनौंद : भाजपा ने हलके के साथ भेदभाव करके हल्के को विकास के मामले में पीछे धकेलने का काम किया है। उक्त शब्द कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अजय चौधरी ने गांव गुराना में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। नारनौंद हल्के में सुविधाओं के नाम पर सड़कों पर धूल उड़ रही है। पांच साल के दौरान विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लग पाई। वही गरीब व्यक्ति किसान व मजदूर के घर दो वक्त की रोटी के लिए लाले पड़े हुए हैं।
![]() |
| गांव गुणा में आयोजित जनसभा में मंच पर बैठे डॉक्टर अजय चौधरी वह अन्य कांग्रेसी नेता। |
मंहगाई चरम सीमा पर हैं।लोगों को सुविधाओं के नाम पर सरकारी कार्यालय के चक्कर कटवाने का काम किया है। भाजपा जात पात के नाम पर लोगों को आपस में बांटना चाहती है लेकिन आज लोग समझदार हो चुके हैं। वह इनके बहकावे में नहीं आने वाले। भाजपा ने झूठे वादे करके लोगों को गुमराह करने का काम किया था। प्रदेश के लोग आज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
समय आने पर प्रदेश की जनता वोट की चोट से भाजपा को करारा जवाब देने का काम करेगी। राहुल गांधी ने न्याय यात्रा निकालकर देश में क्रांति लाने का काम किया है। भाजपा द्वारा किए गए घोटालो को उजागर करके जनता के सामने लाने का काम किया है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। लोगों को गुमराह करने के लिए भाजपा के बड़े नेता लगातार मीटिंग करके योजना तैयार कर रहे हैं कि लोगों को अबकी बार कैसे गुमराह किया जाए लेकिन जनता ने सत्ता बदलने का मन बना लिया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सभी वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं तैयार करके उनको लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा।
Hisar News: पांच साल बाद राज आया बाहर | कैप्टन अभिमन्यु का खुला राज | हरियाणा मांगें हिसाब,
सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा कैशलेस उपचार,
खेतों में भूमि समतल व मिट्टी उठान के लिए लेनी होगी एनओसी,
वेलकम गेट से हिसार की बनेगी एक अलग पहचान : डॉ कमल गुप्ता,



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks