स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

करनाल पुलिस ने हथियारों का जखीरा जुटाने के आरोपित के दो साथी काबू

  Karnal police : arrested two associates of the accused of collecting cache of weapons




हरियाणा न्यूज करनाल : करनाल पुलिस की सीआइए-1 टीम ने बीते दिनों कोट मुहल्ला स्थित मकान से अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ने के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने हथियार जुटाने में मदद करने वाले उसके दो साथियों को काबू किया है। आरोपितों में एक करनाल और दूसरा पानीपत का रहने वाला है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।








सीआइए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि दस जुलाई को टीम ने कोट मोहल्ला स्थित एक मकान पर रेड करके छह अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किये थे। इस मामले में आरोपित मनोज उर्फ मौजी को मौके से गिरफ्तार किया गया था। आरोपित ने अपने साथियों के नाम बताए। जिसके बाद पुलिस ने करनाल के अर्जुन गेट निवासी रितिक और पानीपत जिले के गांव भादड़ निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। 







दोनों ने हथियार एकत्रित करने में मनोज की मदद की थी। रितिक के खिलाफ थाना शहर करनाल व थाना सिविल लाइन में पहले से ही चोरी, गृहभेदन, स्नेचिंग, लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं, जिनमें वह जमानत पर चल रहा था और आरोपित राजेश के खिलाफ कबूतरबाजी के चार मामले दर्ज हैं, जिनमें से दो मामले थाना घरौंडा, एक मामला थाना सदर करनाल व एक मामला पानीपत में दर्ज है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |