स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

वेलकम गेट से हिसार की बनेगी एक अलग पहचान : डॉ कमल गुप्ता

 Welcome Gate will create distinct identity for Hisar: Dr Kamal Gupta

कैबिनेट मंत्री ने विकास कार्यों के लिए अधिकारियों को दी 15 अगस्त की डेडलाइन


हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार शहर में दिल्ली रोड से प्रवेश करते हुए कैंट के पास अशोक चक्र के डिजाइन वाला भव्य वेलकम गेट बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता द्वारा 8 मार्च 2024 को किया गया था। इस गेट का निर्माण कार्य लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है।







हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता बुधवार को वेलकम गेट, ऋषिनगर स्थित श्मशान घाट व टाउन पार्क के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह वेलकम गेट अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है और इसका ढांचा भूकंपरोधी है। भूकंप आने पर भी इस ढांचे को कोई नुकसान नहीं हो पाएगा। अभी राष्ट्रीय राजमार्ग 4 लेन का है। भविष्य में यह 6 लेन का भी किया जा सकता है।








 इसी संभावना को देखते हुए इस द्वार की चौड़ाई 120 फुट रखी गई हैं। इस गेट की लम्बाई 9 मीटर रहेगी। प्रवेश द्वार की खासियत भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र है जो स्टील का बना हैं। इसकी 24 तीलियां स्टील की प्री फैब्रिक डिड हैं। यह वजन में काफी हल्की हैं, इसी कारण से इसे इंस्टॉल करने में आसानी होगी। गेट के पिलरों का निर्माण पूरा हो चुका है और अब गेट की फिनिशिंग व अन्य कार्य पूरे किए जा रहे है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 








कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को वेलकम गेट, ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट व टाउन पार्क के आर्य को 15 अगस्त तक की डेडलाइन देते हुए पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्द्र गुप्ता, नरेश सिंगल, दीनदयाल गोरखपुरिया, लोकेश असीजा, राज कुमार सलूजा, केपी गुप्ता, सतीश सुर्लिया, कृष्ण बिश्नोई, शुभम वलेचा, राज कुमार इंदौरा उपस्थित रहे।








दिल्ली रोड की शोभा बढ़ाएगा वेल्गेकम गेट

दिल्ली रोड से शहर में प्रवेश करते हुए सबसे पहले आगंतुकों को वेलकम गेट दिखेगा। इसका दीदार करने के बाद आगुन्तको के लिए दिल्ली रोड शहर की शोभा बढ़ाकर नई छवि गढऩे का काम करेगा। अभी कुछ दिन पहले ही हिसार के नागरिक अस्पताल एवं बस स्टैंड दिल्ली रोड पर बनाने की घोषणा भी हुई है। दिल्ली रोड पर ही महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उदघाटन हो चुका है। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, राजकीय महिला महाविद्यालय आदि शैक्षणिक संस्थान भी दिल्ली रोड पर ही हैं। शहर की प्रमुख गतिविधियों का केंद्र भविष्य में दिल्ली रोड बनने जा रहा है।







वेलकम गेट को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा

शहर में एंट्री करते हुए वेलकम गेट को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारी भी पूरी की जा चुकी है। उपायुक्त व नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के निर्देशन में टीम ने एक मॉडल भी तैयार किया है। यह वेलकम गेट बनने के बाद भव्य व आकर्षक होगा। शहरवासियों के लिए यह गेट गर्व का विषय बनेगा।








वेलकम गेट बनेगा फेमस सेल्फी प्वाइंट : उपायुक्त

उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि वेलकम गेट पर न केवल शहरवासी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे बल्कि दिल्ली व हरियाणा के अन्य जगहों से राजस्थान के सालासर, खाटू श्याम आदि जगहों पर जाने वाले यात्री भी सेल्फी लेते हुए दिखेंगे। यह गेट न केवल हिसार का एक प्रमुख लैंडमार्क बनेगा, बल्कि यह यहां आने वाले आगंतुकों के लिए स्वागत का प्रतीक भी होगा। उन्होंने बताया कि यह वेलकम गेट न केवल हिसार की अलग पहचान बनेगा बल्कि यह हमारे शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साबित होगा।


Hisar News: पांच साल बाद राज आया बाहर | कैप्टन अभिमन्यु का खुला राज | हरियाणा मांगें हिसाब

सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा कैशलेस उपचार,

खेतों में भूमि समतल व मिट्टी उठान के लिए लेनी होगी एनओसी

हांसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुतभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली, जींद, रोहतक और भिवानी जिले के रहने वाले बदमाशों को लगी गोली ,

GJU students selected in USA : जीजेयू के छात्रों का यूएसए में चयन, दो लाख रुपए के मंथली पैकेज के साथ चयन 

Recruitment Rally will be held in Hisar from 20 to 28 August |   हिसार में 20 से 28 अगस्त तक होगी भर्ती रैली, जिला उपायुक्त ने भर्ती रैली को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

डॉ अजय चौधरी का गांव-गांव स्वागत, भाजपा पर साधा निशाना, भाजपा ने हल्के को पीछे धकेलने का किया काम,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |