स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भोले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश?

 month of Saavan is passing dry, from the sons of the earth to the devotees of the spear are worried, know when will it rain in Haryana? - Weather Update in Haryana      

धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ी, आज रात से बारिश के आसार

खेतों में खड़ी धान की फसल, बारिश का इंतजार 

हरियाणा का मौसम, हिसार : सावन का महीना मानसूनी बारिश का पीक महीना माना जाता है, परंतु इस बार सावन के शुरूआती दिन भी सूखे बीत चुके हैं। हरियाणा व पंजाब में छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी ऐसी बरसात नहीं हुई, जिससे फसलों को फायदा मिल सका। भारत मौसम विभाग की वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश करने के बाद से लेकर अब तक हरियाणा में जहां 37 फीसदी तो पंजाब में 49 बारिश कम हुई। वर्तमान दौर में कम बारिश होने से सीधे तौर पर एक तरफ जहां फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर ह्यूमस भरी गर्मी बनी हुई है। हरियाणा के महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्से को छोड़कर शेष हरियाणा में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। पंजाब के रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, मोहाली फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर व बठिंडा में सूखे की स्थिति बनी हुई है। लेकिन दूसरी ओर पठानकोट तरणतारण, मानसा व संगरूर में सामान्य बारिश दर्ज की गई है।





इसी प्रकार शुरूआती दौर में हिमाचल प्रदेश में चाहे बारिश हुई हो लेकिन वर्तमान में हिमाचल में भी बारिश का इंतजार हो रहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बढ़ने से अरब सागर की तरफ से मानसूनी हवाएं आने से मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार बनते दिख रहे हैं। 








अगले तीन दिन हो सकती है बरसातः खिचड़

डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि अगले दो दिनों में पंजाब के ऊपर एक और साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ से भी मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। जिससे हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। 27 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। बीच बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। वर्तमान में हरियाणा व पंजाब में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पर बना हुआ है।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

पीने के पानी को लेकर हाहाकार, मित्ताथल फीडर की जगह निगाना फीडर में चल रहा पानी, एक्सईन ने मिताथल फीडर में छुड़वाया पानी

हरियाणा के सरपंचों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, दिया अल्टीमेटम, सरपंचों की रणनीति का हरियाणा न्यूज पर खुलासा

मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यों की जगह कर दिया कांग्रेस राज में हुए विकास कार्यों का गुणगान, सभा में लोग हंसने लगे, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कसा तंज,

रोहतक में बर्खास्त पुलिस कर्मी की हत्याकांड में बड़ा खुलासा : आरोपी ने पुलिस रिमांड में किया खुलासा

जींद में चला पीला पंजा, अवैध निर्माण पर योजनाकार विभाग का चला बुलडोजर

GJU Hisar में फीस वृद्धि के विरोध में के.एस.ओ का प्रदर्शन, युनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Jind News Hindi: हत्या के जुर्म में चार को आजीवन कारावास, दस-दस हजार जुर्माना,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |