स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक में बर्खास्त पुलिस कर्मी की हत्याकांड में बड़ा खुलासा : आरोपी ने पुलिस रिमांड में किया खुलासा

 Big revelation in the murder case of Rohtak dismissed police personnel: Accused made the revelation during police remand - Rohtak Crime News        

पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए की थी बिजेंद्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार



हरियाणा न्यूज रोहतक : रोहतक पुलिस ने गांव सांघी निवासी हरियाणा पुलिस के बर्खास्त पुलिस कर्मी बिजेंद्र की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी थी। हत्या की इस वारदात के मामले में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है और आरोपी ने अपने पिता के साथ हुए झगड़े का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया। 







सदर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सांघी में बिजेंद्र को चोटें मारी गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई शुरू कर दी। बिजेंद्र के हाथ-पैर बंधे हुए थे और पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले। चोट के कारण बिजेंद्र की मौत हो गई। मृतक की पत्नी सोनिया की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि 24 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे सोनिया के जेठ बलवान ने सूचना दी कि बिजेंद्र की धर्मबीर की बैठक में हत्या कर दी गई।









ऐसे हुई वारदातः पुलिस चौकी घिलौड़ के एएसआई मुकेश ने आरोपी सुनील उगिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि मृतक बिजेंद्र ने सुनील के पिता पर दराती से हमला किया था। बिजेंद्र के भतीजे ने सुनील पर चाकू से वार किया था। इन्हीं बातों की रंजिश रखते हुए बिजेंद्र की हत्या कर दी। बिजेंद्र व सुनील का घर आसपास है। बिजेंद्र, धर्मबीर के साथ धर्मबीर की बैठक में बैठा हुआ था। 23 जुलाई की रात को सुनील उर्फ भोला भी बैठक में आ गया और शराब का सेवन करने लगे।






 शराब का सेवन कर सुनील बिजेंद्र को मारने के लिए अपने घेर से डंडा लेने के लिए चला गया। वापस आया तो उसे बिजेंद्र और धर्मबीर बैठक में नहीं मिले। सुनील, बिजेंद्र को मारने के लिए वहीं बैठकर इंतजार करता रहा ।24 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे धर्मबीर व बिजेंद्र धर्मबीर की बैठक में शराब की बोतल लेकर आए। धर्मबीर खेत में चला गया।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भाले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश? ,

पीने के पानी को लेकर हाहाकार, मित्ताथल फीडर की जगह निगाना फीडर में चल रहा पानी, एक्सईन ने मिताथल फीडर में छुड़वाया पानी

हरियाणा के सरपंचों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, दिया अल्टीमेटम, सरपंचों की रणनीति का हरियाणा न्यूज पर खुलासा

मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यों की जगह कर दिया कांग्रेस राज में हुए विकास कार्यों का गुणगान, सभा में लोग हंसने लगे, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कसा तंज,

जींद में चला पीला पंजा, अवैध निर्माण पर योजनाकार विभाग का चला बुलडोजर

GJU Hisar में फीस वृद्धि के विरोध में के.एस.ओ का प्रदर्शन, युनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Jind News Hindi: हत्या के जुर्म में चार को आजीवन कारावास, दस-दस हजार जुर्माना,









कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |