स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद से विधायक रहे पूर्व मंत्री का निधन, शौक की लहर, हिसार में किया गया अंतिम संस्कार

 

पूर्व मंत्री जसवंत सिंह खाड़ेवाला का निधन, पैतृक गांव खांडा खेड़ी में शौक की लहर 

पूर्व मंत्री जसवंत सिंह कार्यक्रम के दौरान (फाइल फोटो )


 हरियाणा न्यूज नारनौंद : पूर्व मंत्री जसवंत सिंह खांडेवाला का 92 वर्ष की उम्र में बीमारी के कारण उनका निधन ( Former minister Jaswant Singh Khadewala passed away ) हो गया। उन्होंने हिसार में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रविवार को हिसार किया गया। पूर्व मंत्री जसवंत सिंह खांडेवाला पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने शुक्रवार की शाम को अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार सुनते ही गांव खांडा खेड़ी में शोक की लहर फैल गई। उनका गांव से काफी जुड़ाव था। और जब भी उन्हें समय मिलता था। वह गांव में वह गांव में आते थे। लेकिन बीमारी के कारण वह कुछ सालों से हिसार में ही अपने आवास पर रह रहे थे। उनके निधन पर अनेक समाज सेवी संगठन और राजनेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।






 

जसवंत सिंह (फाइल फोटो )

पूर्व मंत्री खांडा खेड़ी निवासी जसवंत सिंह का जन्म 1932 में हुआ था। उनकी राजनीति में विशेष रूचि थी। उन्होंने हिसार के जाट स्कूल से दसवीं कक्षा पास की राजकीय कॉलेज हिसार से उन्होंने बीए पास की। जालंधर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद वह लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आ गए। उनकी पत्नी सुशीला देवी ग्रहणी है। उनकी बड़ी बेटी तनु और एक बेटा जसपाल है। जो की अपने पिता के कदमों पर ही चलकर राजनीति में लोगों की सेवा करने की भावना रखता है।








 पहली बार जसवंत सिंह ने मुंढाल हल्के से 1967 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। पहली बार में ही उनको मंत्री बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग की जिम्मेवारी उनको सौंपी गई। उसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और 1994 में एमआईटीसी के चेयरमैन बनाए गए थे। इस दौरान उन्होंने किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए खूब पक्की नालियां बनवाई थी। उस दौर को लोग आज भी याद करते हैं। उसके बाद 1996 में फिर वो चौधरी बंसीलाल की पार्टी हरियाणा विकास पार्टी में शामिल हो गए और नारनौंद हल्के से विधायक चुने गए सरकार में वह पावरफुल मंत्री रहे। उनको बिजली, पीडब्ल्यूडी और पशुपालन बड़े विभाग दिए गए। उसके बाद उन्होंने हरियाणा विकास पार्टी को अलविदा कह दिया था और वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।






 

जब वह मंत्री होते थे तो गांव की चौपाल में पहुंचकर लोगों से कहते थे कि अगर मैं एक भी रुपए का भ्रष्टाचार किया हो तो मेरे मुंह में गंदगी जाए। उनकी ईमानदारी के लोग आज भी कायल है। और चौपाल पर पुरानी कहावत की चर्चा भी होती है। प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि ये काफी दुखद घटना है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।








उनके भतीजे हरियाणा पुलिस से रिटायर सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि वह काफी ईमानदार छवि के थे। वो राजनीति में सेवा के लिए आए थे। और लोगों के दुख दर्द में हमेशा शामिल होते थे। उनकी मौत के समाचार से पूरे गांव में शौक की लहर है।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा के पूर्व मंत्री का ऐलान, नहीं लड़ेंगे विस चुनाव, हल्के में चर्चाओं का बाजार गर्म, लोकसभा प्रत्याशी के नाम का भी किया जिक्र, जाने वजह ,

हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम

दनौदा ऐतिहासिक चबूतरे पर खाप पंचायतों का महासम्मेलन, देशभर की करीब 300 खापें आमंत्रित, लिए जाएंगे ठोस फैसले, जाने किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

हरियाणा का गैंगस्टर थाईलैंड से गिरफ्तार, हिसार की ऑटो मार्केट में फायरिंग करने में भी आया था नाम सामने, पुलिस रिमांड के दौरान काला खेरमपुरिया ने उगले थे राज

हिसार में नए बस स्टैंड को लेकर राजनीति शुरू, दो गुटों में बंटे लोग, बाइपास पर बस स्टैंड लाने पर एक राजी तो दूसरा नाराज, कल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू

 जजपा को फिर लगा झटका, भाजपा जजपा गठबंधन पर साधा निशाना, थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन,

सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भाले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश? ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |