स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पूर्व जजपा नेता राजबीर संधू ने भाजपा जजपा पर साधा निशाना, कार्यकर्ता मीटिंग में कांग्रेस में शामिल होने का लिया फैसला

 Rajbir Sandhu targeted BJP JJP, decided to join Congress in the workers meeting

देवराज धर्मशाला में मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेता राजवीर संधू व अन्य।


हरियाणा न्यूज नारनौंद : जेजेपी नेता राजबीर संधू ने पार्टी को अलविदा करीब दो महीने पहले ही कह दिया था। उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह निर्णय नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में आयोजित भाईचारा बैठक में अपने समर्थकों के साथ लंबे विचार विमर्श के बाद लिया। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले राजबीर सन्धू कांग्रेस पार्टी में ही थे और वह तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अशोक तवर के नेतृत्व में पार्टी का प्रचार करने में लगे हुए थे।





शनिवार को नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में आयोजित भाईचारा बैठक में कार्यकर्ताओं ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनका भविष्य सुरक्षित है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। भाईचारा बैठक में शामिल संधू के समर्थकों ने एक-एक कर मंथ से कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा विरोधी लहर चल रही है और कांग्रेस के पक्ष में पूरे देश में माहौल बना हुआ है इसलिए वो कांग्रेस में शामिल होकर अपने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करवाएं। 






 राजबीर संधू ने बताया कि उन्होंने 2005 में बरवाला विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उसके बाद 2014 में नारनौंद हल्के से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। कुछ समय बाद पार्टी को छोड़कर जेजेपी पार्टी में शामिल हो गए थे। राजनीति परिस्थितियों का खेल है। सांसद जयप्रकाश भी तीन बार सांसद अलग-अलग पार्टियों से बने हैं। जेजेपी को छोड़ दिया है। रविवार को बरवाला रैली में कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। पार्टी जहां से भी कोई जिम्मेदारी देगी पुरी मेहनत के साथ उसको पूरा करने का काम किया जाएगा। भाजपा से 36 बिरादरी के लोग परेशान है और समय आने पर उनको सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।







पूर्व जजपा नेता राजबीर सन्धू ने जजपा और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहां कि 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में जजपा नेताओं ने भाजपा के खिलाफ आग उगलकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया था और प्रदेश की जनता ने कुछ दिन पहले ही बने पार्टी को भाजपा के खिलाफ वोट देकर 10 सीटों से जीतने का काम किया था। लेकिन पार्टी के आला नेताओं ने जनता के साथ धोखा करते हुए उसी भाजपा के गोद में जा बैठे जिनके खिलाफ बोलकर उन्होंने वोट लिए थे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से लेकर खिलाड़ियों के आंदोलन तक जननायक जनता पार्टी के नेताओं ने चुपी साधे रखी और एक भी लफ्ज जनहित में नहीं बोला। जब गठबंधन टूट गया तो उन्हें जनता की याद सताने लगी। 





उन्होंने कहा कि रविवार को बरवाला में सिरसा लोकसभा सीट से सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री कुमारी शैलजा के नेतृत्व में वह कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हो रहे हैं और यह उनकी करीब 5 साल बाद घर वापसी है। क्योंकि इससे पहले भी वह कांग्रेस में ही थे और उन्होंने अनेक पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया था। अब पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी रुकेगी उसको वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए घर घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से रूबरू करवाने का काम करेंगे। इस अवसर पर संदीप लोरा, जगदीश गामड़ा, कुलबीर लोहान, अभिमन्यु, बलवंत चहल, अंग्रेज पाल, बलजीत माजरा, विकास संधू, विक्रम संधू, सिली लोहान,राजबीर पहलवान, हवा सिंह इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा के पूर्व मंत्री का ऐलान, नहीं लड़ेंगे विस चुनाव, हल्के में चर्चाओं का बाजार गर्म, लोकसभा प्रत्याशी के नाम का भी किया जिक्र, जाने वजह ,

हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम

दनौदा ऐतिहासिक चबूतरे पर खाप पंचायतों का महासम्मेलन, देशभर की करीब 300 खापें आमंत्रित, लिए जाएंगे ठोस फैसले, जाने किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

हरियाणा का गैंगस्टर थाईलैंड से गिरफ्तार, हिसार की ऑटो मार्केट में फायरिंग करने में भी आया था नाम सामने, पुलिस रिमांड के दौरान काला खेरमपुरिया ने उगले थे राज

हिसार में नए बस स्टैंड को लेकर राजनीति शुरू, दो गुटों में बंटे लोग, बाइपास पर बस स्टैंड लाने पर एक राजी तो दूसरा नाराज, कल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू

नारनौंद से विधायक रहे पूर्व मंत्री का निधन, शौक की लहर, हिसार में किया गया अंतिम संस्कार

सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भाले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश? ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |