स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Haryana News Today: जातिविहीन समाज बनाने की मुहिम के तहत पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की याचिका-

 Petition filed in Punjab and Haryana High Court as part of the campaign to create casteless society - Haryana News Today        

देश में 90 प्रतिशत समस्याओं की जड़ जातिवाद : एडवोकेट वजीर सिंह

पत्रकारों से बातचीत करते एडवोकेट वजीर सिंह।

हरियाणा न्यूज हिसार : जातिविहीन समाज बनाने की मुहिम चला रहे एडवोकेट वजीर सिंह का कहना है कि देश में जातिवाद सबसे बड़ी व घिनौनी समस्या है। राजनीतिक दल व अन्य संगठन इस जातिवाद रूपी बीमारी को समाप्त करने की बजाय और विकृत रूप देने में लगे हुए हैं। जातिविहीन समाज बनाने के लिए एडवोकेट वजीर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है








राजनीतिक दल व अन्य संगठन जातिगत राजनीति समाप्त करने की बजाय देे रहे विकृत रूप

एडवोकेट वजीर सिंह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ ओमप्रकाश, सतीश कुमार, सतबीर सिंह व प्रदीप भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संस्थाए, यहां तक कि व्यक्तिगत स्तर पर भी अपने स्वार्थ साधने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं, चाहे वह देशहित व सामाजिक सौहार्द की कीमत पर भी करना पड़े। 








उन्होंने कहा कि जातिवाद का शुरू से ही विरोध रहा है और इसको खत्म करने के लिए हमारे समाज सुधारकों, स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने समय-समय पर प्रयास किए हैं, जिनमें मुख्यत: महात्मा बुध, रामानुजाचार्य, संत कबीर, संत रविदास, दादू दयाल और गुरु नानक देव जी शामिल हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, महात्मा फूले और डॉ. बीआर आंबेडकर ने जातिवाद समाप्त करने के लिए चेतना जगाई और संघर्ष किया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस व महात्मा गांधी ने भी जातिवाद समाप्त करने का पुरजोर आह्वान किया।







एडवोकेट वजीर सिंह ने कहा कि हमारे संविधान की मूल भावना भी जातिवाद समाप्त करने की है। उच्चतम न्यायालय ने भी अपने बहुत से निर्णयों में, मंडल आयोग केस भी है, में जातिवाद को जड़ मूल से समाप्त करने पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि इसी संदर्भ में बृहति रिफोर्मस फाउंडेशन ने अपने जातिविहीन भारत अभियान के माध्यम से देश से जातिवाद समाप्त करने की मुहिम शुरू की है। इस बारे में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केन्द्र सरकार व सांसदों को लिखा गया है। जातिवाद को जड़मूल सेे समाप्त करने के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका डाली गई है। हमारा मानना है कि देश की 90 प्रतिशत समस्याओं की जड़ जातिवाद है और देश में इस समय जो नफरत का वातावरण बना हुआ है, इसके पीछे केवल जातिवाद ही है। उन्होंने कहा कि जातिवाद समाप्त करने का समय आ गया है और यह समाप्त हो सकता है। देश इसको समाप्त करने के लिए सक्षम भी है औेर साधन सम्पन्न भी है।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा के पूर्व मंत्री का ऐलान, नहीं लड़ेंगे विस चुनाव, हल्के में चर्चाओं का बाजार गर्म, लोकसभा प्रत्याशी के नाम का भी किया जिक्र, जाने वजह ,

हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम

दनौदा ऐतिहासिक चबूतरे पर खाप पंचायतों का महासम्मेलन, देशभर की करीब 300 खापें आमंत्रित, लिए जाएंगे ठोस फैसले, जाने किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

हरियाणा का गैंगस्टर थाईलैंड से गिरफ्तार, हिसार की ऑटो मार्केट में फायरिंग करने में भी आया था नाम सामने, पुलिस रिमांड के दौरान काला खेरमपुरिया ने उगले थे राज

हिसार में नए बस स्टैंड को लेकर राजनीति शुरू, दो गुटों में बंटे लोग, बाइपास पर बस स्टैंड लाने पर एक राजी तो दूसरा नाराज, कल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू

 जजपा को फिर लगा झटका, भाजपा जजपा गठबंधन पर साधा निशाना, थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन,

नारनौंद से विधायक रहे पूर्व मंत्री का निधन, शौक की लहर, हिसार में किया गया अंतिम संस्कार

सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भाले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश? ,



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |