हिसार में नए बस स्टैंड को लेकर दो गुटों में बंटे लोग, बाइपास पर बस स्टैंड लाने पर एक राजी तो दूसरा नाराज, कल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू
People divided into two groups regarding the new bus stand in Hisar, one agrees to bring the bus stand on the bypass while the other is angry, indefinite strike begins from tomorrow
नए बस स्टैंड की मांग को लेकर मिलगेट क्षेत्र वासी 28 जुलाई से देंगे अनिश्चितकालीन धरना : सुनील शर्मा
![]() |
| नया बस अड्डा बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में उपस्थित क्षेत्रवासी। |
हरियाणा न्यूज हिसार: नया बस स्टैंड बनाए जाने की मांग को लेकर मिलगेट क्षेत्र वासियों की एक बैठक सुनील शर्मा की अध्यक्षता में मिर्जापुर रोड पर हुई। बैठक में क्षेत्र वासियों ने इस मांग को सिरे चढ़ाने के लिए नया बस अड्डा बनाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया। संघर्ष समिति के संयोजक सुनील शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही हवाई अड्डा चौक के पास नया बस अड्डा बनाने की घोषणा हुई, कुछ बड़े घराने इस बस स्टैंड को कैंसिल करवाने के लिए सक्रिय हो गए जबकि प्रस्तावित नए बस स्टैंड से शहर के एक बड़े हिस्से के साथ-साथ अनेक गांवों के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
नया बस अड्डा बनाओ संघर्ष समिति का किया गठन
उन्होंने बताया कि नए बस स्टैंड के बनने से लाहौरिया चौक, मिल गेट, मिर्जापुर रोड, रायपुर रोड, सूर्य नगर, शिव कालोनी जैसे पिछड़े इलाके विकसित होंगे और यहां भी रोजगार के साधन विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि शहर के एक दो पार्षद नए बस स्टैंड का विरोध कर रहे हैं जो निंदनीय है। सुनील शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल को जन भावनाओं को समझते हुए नए बस स्टैंड के निर्माण का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नवगठित नया बस अड्डा बनाओ संघर्ष समिति 28 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना देगी। उन्होंने कहा कि जब तक विधिवत रूप से नए बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा नहीं हो जाती तब तक यह धरना जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिया लाल ढांडा, दिनेश शर्मा पूर्व पार्षद, बंसी सोनी, सोनू शर्मा, सुंदर शर्मा, हरिवंश घिराईया, प्रदीप ठाकुर, मनोज घिराईया व अशोक शर्मा सहित काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम,
जजपा को फिर लगा झटका, भाजपा जजपा गठबंधन पर साधा निशाना, थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन,
नारनौंद से विधायक रहे पूर्व मंत्री का निधन, शौक की लहर, हिसार में किया गया अंतिम संस्कार,
सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भाले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश? ,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks