स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पीने के पानी को लेकर हाहाकार, मित्ताथल फीडर की जगह निगाना फीडर में चल रहा पानी, एक्सईन ने मिताथल फीडर में छुड़वाया पानी

 Outcry over drinking water, water is flowing in Nigana feeder instead of Mittathal feeder, XEN got water released in Mittathal feeder - Bhiwani News Today       

बिना बारी चलाया जा रहा है निगाना फीडर में पानी - XEN Maan 



हरियाणा न्यूज भिवानी : सुंदर ग्रुप के पानी का सप्ताह खतम होने को, लेकिन सुंदर डिस्ट्रीब्यूटरी की बजाए जुई फीडर में पूरा सप्ताह ही पानी दे दिया। कई बार कार्यकारी अभियंता ने जुई की बजाए सुंदर डिस्ट्रीब्यूटरी व मिताथल फीडर में पानी छोड़े जाने की बात कही। ताकि इन पर पड़ने वाले जलघरों को भरा जा सके। पर जुई नहर के इंचार्ज की तरफ से कोई रिसपांस नहीं आया। उसके बाद एक्सईन जितेंद्र मान खुद मोहला हैड पहुंचे और जलघरों को भरवाने के लिए सुंदर व मिताथल फीडर में पानी खुलवाया। हालांकि सुंदर व मिताथल में पानी छुड़वाने पर एक्सईन मान की कैनाल वायर भेजकर शिकायत की, लेकिन उक्त अधिकारी का तर्क पथा कि इन दोनों फीडरों पर पड़ने वाले जलघरों को भी भरना निहायत जरूरी है। अभी तक केवल जुई फीडर पर पड़ने वाले जलघरों को ही भरा गया है। उक्त अधिकारी ने एक रात मोहला हैड पर भी बिताई।





 तब जाकर नहर व माइनरों के अंतिम छोर पर पानी पहुंचना शुरू हुआ। 19 जुलाई को सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी छोड़ा गया था। पानी कम होने की वजह से शुरू में जुई फीडर में पानी छोड़ा गया। जुई के साथ. साथ निगाना फीडर में पानी चलाया गया। चार दिनों तक जुई फीडर में पूरा पानी चला। पीछे से नहरों में पानी बड़ा तो सुंदर को देने की बजाए जुई में बढ़ा दिया। फिर किसानों ने शौर मचाया तो पांचवें दिन सुंदर में 150 क्यूसेक पानी छोड़ा। अधिकारियों ने आपस में तालमेल बैठाया तो पानी बढ़ाकर साढ़े तीन सौ क्यूसेक कर दिया।





निगाना की बारी शुरू नहीं, छोड़ दिया पानीः बताते हैं कि अभी निगाना फीडर में पानी छोड़े जाने की बारी नहीं है। इसकी बारी अगले एक दो दिनों बाद शुरू होगी। उसके बाद ही इसमें पानी छोड़ा जाएगा, लेकिन न जाने किस वजह से निगाना फीडर में पानी छोड़ दिया। इस सप्ताह में दूसरी बार निगाना फीडर में पानी चलाया गया है। जो कि समझ से परे है। 








कार्यकारी अभियंता जितेंद्र मान ने बताया कि अगले एक दो दिन में सुंदर व मिताथल फीडर का सप्ताह खतम हो जाएगा। उनको पानी मिला नहीं। इन दोनों नहरों पर पड़ने वाले जलघरों के टैंक खाली पड़े है। अगर जलघरों तक पानी नहीं पहुंचाया तो पीने के पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा। ऐसे में सुंदर व मिताथल फीडर में पानी छोड़ा जाना निहायत जरूरी है। उन्होंने मोहला हैड पहुंचकर इन दोनों नहरों में पानी छुड़वाया है।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भाले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश? ,

हरियाणा के सरपंचों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, दिया अल्टीमेटम, सरपंचों की रणनीति का हरियाणा न्यूज पर खुलासा

मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यों की जगह कर दिया कांग्रेस राज में हुए विकास कार्यों का गुणगान, सभा में लोग हंसने लगे, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कसा तंज,

रोहतक में बर्खास्त पुलिस कर्मी की हत्याकांड में बड़ा खुलासा : आरोपी ने पुलिस रिमांड में किया खुलासा

जींद में चला पीला पंजा, अवैध निर्माण पर योजनाकार विभाग का चला बुलडोजर

GJU Hisar में फीस वृद्धि के विरोध में के.एस.ओ का प्रदर्शन, युनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Jind News Hindi: हत्या के जुर्म में चार को आजीवन कारावास, दस-दस हजार जुर्माना,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |