रोहतक के निजी स्कूल में फायरिंग, स्कूल संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती
Firing in private school in Rohtak, 20 lakh ransom demanded from school operator - Rohtak Crime News
नवयुग स्कूल में फायरिंग कर मांगी फिरौती, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
![]() |
| नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल भैयापुर। |
हरियाणा न्यूज रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले में सोमवार की शाम को बाइक सवार दो बदमाश Navyug Shiksha Niketan School Bhaiyapur ( स्कूल ) में घुस गए और फायरिंग कर स्कूल के अंदर एक पर्ची फेंक कर मौके से फरार हो गए। पर्ची में स्कूल संचालक से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है और ना देने पर जान से मारने की धमकी दी है। गोली चलने की आवाज सुनकर स्कूल व आसपास के एरिया में दहशत मच गई। ( Rohtak News Today)
![]() |
| नवयुग स्कूल। |
मिली जानकारी के मुताबिक नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल भैयापुर के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे स्कूल में गोली चलने की आवाज सुनाई थी तो स्कूल के अंदर से कर्मचारियों ने आकर देखा तो स्कूल के गेट पर लगा शीशा टूटा हुआ था और उस पर गोली लगने के निशान थे। लेकिन तब तक स्कूल में फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग चुके थे। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना स्कूल के संचालक वह मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को दी। इस वारदात के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ( Rohtak school firing news)
![]() |
| स्कूल में फायरिंग में लगी गोली से टूटा कांच। |
स्कूल के कर्मचारियों को स्कूल के गेट के पास एक पर्ची पड़ी हुई मिली और उसमें स्कूल संचालक के नाम पर संदेश लिखा था कि मैं अमन पुत्र सुखबीर हूं, जल्द ही 20 लाख रुपए का इल्जाम कर लेना, वरना अब तो वैसे गोली चलाई है आगे से तो तुम्हें जान से मार देंगे। यह देखते ही स्कूल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। ( Rohtak firing News)
सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम सहित संबंधित थाने व सीआईए स्टाफ की टीम स्कूल में पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर बदमाशों द्वारा फेंकी गई चिट्ठी को अपने कब्जे में ले लिया और स्कूल संचालक से अमन नाम के युवकों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल आरोपितों के बारे में कोई ठोस सबूत हासिल नहीं लग पाया है। बदमाशों की पहचान के लिए स्कूल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में लगी हुई है। ( Rohtak jile ki taaja khabar)
पुलिस स्कूल कर्मचारियों से यह भी जानकारी जुटा रही है कि स्कूल में पढ़ने वाले किसी अमन नाम के छात्र से कभी स्कूल संचालक या अन्य अध्यापकों की कोई बहस बाजी हुई है या कोई अन्य कारण इस वारदात के पीछे है। पुलिस इस मामले की अलग-अलग एंगलों से जांच करने में जुटी हुई है। ( Rohtak jile ki news)
स्कूल के गेट में मारी गोली, धमकी भरा पत्र
गांव भैयापुर लाढौत स्थित नवयुग निकेतन स्कूल संचालक से रंगदारी मांगी गई है। बदमाशों ने स्कूल के शीशे के गेट पर फायरिंग करते हुए एक धमकी भरा पत्र अंदर फेंका और 20 रुपये की मांग की। बदमाशों ने पत्र में लिखा कि अभी तो गोली चलाई है, अगर रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। पुलिस ने टूटे हुए गेट का निरीक्षण किया और बदमाशों द्वारा फेंके गए धमकी भर पत्र को कब्जे में लेकर जांच की।
चौथ मांगने वाले का नाम अमन
स्कूल पर फायरिंग कर फेंकी गई चिट्ठी में बदमाश का नाम अमन लिखा हुआ है। बदमाश ने पत्र में लिखा है कि अबकी बार गोली शीशे में लगी है। अगर पैसों का इंतजाम नहीं किया तो गोली अगली बार तुम्हारे सीने में लग सकती है। पुलिस ने बताया कि नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल संचालक सुरेश देशवाल से यह रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने स्कूल संचालक की शिकायत पर अमन नामक बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एफएसएल की टीम पहुंची घटनास्थल पर
दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना पाकर घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाया गया। जांच में पता चला कि हमलावरों ने कई गोलियां चलाई हैं। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं है।
आईएमटीः ट्रक यूनियन प्रधान पर फायरिंग
आईएमटी स्थित भाईचारा ट्रक यूनियन के कार्यालय पर दो 6 फरवरी 2023 को कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें कार्यालय में बैठे मुंशी सुरेश राणा और ट्रक मालिक रामनिवास पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। यूनियन प्रधान बलियाना निवासी जितेंद्र ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट के काम में हिस्सेदारी मांगी है। इसमें कई बड़े बदमाशों के नाम सामने आए थे। पुलिस ने इस मामले में एक गिरोह के शूटरों को गिरफ्तार किया था।
प्रॉपर्टी डीलर से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी
वर्ष 2022 में चमारिया रोड पर स्थित प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। बदमाशों ने डीलर से एक करोड़ की फिरोती मांगी थी। रुपये नहीं देने पर उस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई थी। जिसमें वह बाल बाल बचा। इस मामले ने काफी समय तक तूल पकड़े रखा। पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को गिरफ्तार किया था।
स्कूल पर गोली चलाने 6 की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले में सीआईए और सदर थाना की तीन टीमों का गठन किया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - हिमांशु गर्ग, एसपी रोहतक
क्या 4 अगस्त को सीएम सैनी रैली में करेंगे हांसी को जिला बनाने की घोषणा,
सिरसा में युवकों ने धारदार हथियारों के बल पर मचाई दहशत, घर व मेडिकल में की तोडफ़ोड़, 2 युवक घायल,
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी, जोधपुर से दो साइबर ठग गिरफ्तार,
फायर व नगरपालिका के कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी,




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks