स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद : फायर व नगरपालिका के कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी

Narnaund: Fire and municipal employees warn the government

मांगे नहीं मानी तो फायर ब्रिगेड कर्मी करेंगे हड़ताल, सफाई कर्मचारी काले झंडे लेकर शहर में करेंगे प्रदर्शन

नारनौंद नगर पालिका सचिव को ज्ञापन सौंपते फायर ब्रिगेड व सफाई कर्मचारी।


हरियाणा न्यूज नारनौंद : नारनौंद नगरपालिका प्रांगण में फायर ब्रिगेड व नगरपालिका के कर्मचारीयो ने मीटिंग कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ईकाई प्रधान धर्मबीर ने की और मंच का संचालन फायर ब्रिगेड के राज्य कार्यकारणी सदस्य जसबीर श्योकंद ने किया। इस दौरान नगरपालिका सचिव प्रदीप राठी को आगामी आंदोलन का नोटिस दिया।







     फायर ब्रिगेड राज्य उपमहासचिव देवेन्द्र लोहान व नगरपालिका जिला उपप्रधान नरेश कुमार ने कर्मचारियो को संबोधित करते हुए कहा कि 29 अक्टूबर 2022 को 11 दिन की राज्यव्यापी हड़ताल के बाद पूर्व निकाय मंत्री कमल गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ समझौता हुआ था। उसके बाद 5 मई 2023 को कमल गुप्ता व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर के बीच नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का समझौता हुआ। जिसमें कर्मचारियों की पालिका के पे-रोल पर सफाई कर्मचारियो को पक्का करने, एक हजार मासिक सफाई भता देना, डोर टू डोर सफाई कर्मचारी का ईपीएफ व ईएसआई जमा करवाना, 1327 फायरमैन व ड्राइवर को फायर ऑपरेटरो के पदो पर मर्ज करके पक्का करने, एक हजार रुपए मासिक फायर के कर्मचारी को रिस्क भता देने, 212 कौशल के फायर ऑपरेटरो को विभाग के रोल पर करने, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देने, 2063 फायर ऑपरेटरो की भर्ती रद्द करने सहित अन्य  मुख्य मांगों पर  सहमति बनी थी। वहीं गुडगांव मे 3480 छटनी किए सफाई कर्मचारी व 26 सफाई कर्मचारी नेता जो टर्मिनेट किए गए हैं उनका ड्यूटी पर वापस लिया जाए। 









          लेकिन कर्मचारियों के द्वारा बार-बार प्रदर्शन धरना भूख हड़ताल करने के बाद भी आज तक सरकार के द्वारा इन मांगी गई मांगों का कोई पत्र जारी नहीं किया है। इस कारण फायर व नगर पालिका के कर्मचारियों में काफी रोष है। जिसको लेकर 21 जुलाई को रोहतक मे राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में फायर व पालिका के कर्मचारियों ने कन्वेंशन करके आगामी राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। जिसमें 12 व 13 अगस्त को फायर व पालिका के कर्मचारी गेट मीटिंग करते हुए बाजारों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेंगे व सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। उसके बाद 20 अगस्त को शाम 7 बजे मसाल जुलूस निकाला जाएगा और 21 व 22 अगस्त को पूरे प्रदेश का फायर व पालिका का 42 हजार कर्मचारी संपूर्ण रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान मंसाराम, नसीब, कुलदीप, सुन्दर, रमेश, कमलेश, विधा, रामकली, विरमती, अंगेजो इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

बड़ी खबर : रोहतक के निजी स्कूल में फायरिंग, स्कूल संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती

पुलिस को फोन कर बोला बुजुर्ग : 22 सालों से इलाज करवा करवा कर थक चुका हूं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज,

क्या 4 अगस्त को सीएम सैनी रैली में करेंगे हांसी को जिला बनाने की घोषणा

सिरसा में युवकों ने धारदार हथियारों के बल पर मचाई दहशत, घर व मेडिकल में की तोडफ़ोड़, 2 युवक घायल

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी, जोधपुर से दो साइबर ठग गिरफ्तार

4 घंटे बिजली कट से परेशान ग्रामीण रात को पहुंचे सब स्टेशन, ग्रामीण बोले : आपूर्ति चालू नहीं होगी तब तक वापस नहीं जाएंगे

हरियाणा में 30-31 जुलाई को बारिश का अलर्ट, हिमाचल में पिक अप गाड़ी पर गिरे पत्थर, एक की मौत, तीन घायल,

विवाहिता की तेरहवीं के बाद नारनौंद पुलिस ने किया मामला दर्ज, फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता, बहन के बयान पर मामला दर्ज,

बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन से लीव इन रिलेशनशिप, समलैंगिकता और लव मैरिज जैसे कानूनों में संशोधन करने की उठी आवाज ,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |