स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन हादसा : मंगलवार की सुबह पटरी से उतरे 18 कोच, तीन की मौत, दर्जनों घायल

 Howrah-Mumbai Mail train accident in Jharkhand: 18 coaches derailed on Tuesday morning, - Jharkhand train accident news today     

हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन का क्षतिग्रस्त ईंजन 


झारखंड ट्रेन हादसा : हावड़ा-मुंबई मेल जैसे ही झारखंड में पहुंची तो पहले से ही रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के डब्बे पटरी से उतरे हुए थे और ट्रेन उनसे टकराने से हावड़ा मुंबई हादसे का शिकार हो गई और इस हादसे में इस ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतर गए जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकाल कर हॉस्टल में पहुंचने का प्रबंध करने में लग गए। 








हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन के कोच पटरी से उतरे हुए व मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम।


मिली जानकारी के मुताबिक हावड़ा से मुंबई जाने वाली हावड़ा मुंबई मेल ( 12810 ) जब मंगलवार की सुबह करीब पौने चार बजे झारखंड के राजखरसवां व बड़ाबाम्बो के बीच पहुंची तो वहां पर पहले से ही मालगाड़ी के डब्बे पटरी से उतरे हुए थे और हावड़ा मुंबई मेल उनसे टकरा गई जिसके कारण हावड़ा मुंबई मेल के 18 कोच पटरी से उतर गए। हादसा होते ही ट्रेन में सवारी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब दो दर्जन के हावड़ा मुंबई मेल में सवार यात्री घायल हो गए। 





से की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और अधिकारी घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए वहीं जिला प्रशासन की तरफ से भी घायलों को अस्पताल में पहुंचने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए और एंबुलेंस को घटनास्थल की तरफ रवाना कर दिया गया। इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस हादसे में जान गंमाने वाले और घायलों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है और जो जानकारी मिल रही है वह आपके साथ हरियाणा न्यूज पल पल की अपडेट देता रहेगा।





हादसा इतना भयानक था कि मुंबई हावड़ा मेल ट्रेन के बी-4 कोच के अंदर तीन यात्री बुरी तरह से फंस गए। सफर कर रहे यात्रियों ने उन्हें बाहर निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पर पहुंची और डीआरएफ की टीम ने कटर की सहायता से कोच को काटकर तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।








चक्रधरपुर रेलवे मंडल के सीनियर अधिकारी डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी जैसे ही सूचना मिली तो अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना कर दिया गया है साथ ही एंबुलेंस को घायलों को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए भी भेजा गया है। यह हादसा पहले से ही मालगाड़ी के ट्रैक के पास डिरेल होने की वजह से हुआ है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी घायलों का उपचार का इंतजाम चक्रधरपुर रेलवे हॉस्पिटल में किया गया है।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

गोहाना में भाई के हत्यारे को सोनीपत कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद व जुर्माना भी लगाया,

रोहतक के भाली गांव में महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, पार्सल देने के बहाने घर में घुसे युवक

बड़ी खबर : रोहतक के निजी स्कूल में फायरिंग, स्कूल संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती
पुलिस को फोन कर बोला बुजुर्ग : 22 सालों से इलाज करवा करवा कर थक चुका हूं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज,
क्या 4 अगस्त को सीएम सैनी रैली में करेंगे हांसी को जिला बनाने की घोषणा
4 घंटे बिजली कट से परेशान ग्रामीण रात को पहुंचे सब स्टेशन, ग्रामीण बोले : आपूर्ति चालू नहीं होगी तब तक वापस नहीं जाएंगे
विवाहिता की तेरहवीं के बाद नारनौंद पुलिस ने किया मामला दर्ज, फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता, बहन के बयान पर मामला दर्ज,
बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन से लीव इन रिलेशनशिप, समलैंगिकता और लव मैरिज जैसे कानूनों में संशोधन करने की उठी आवाज ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |