पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी, जोधपुर से दो साइबर ठग गिरफ्तार
Fraud in the name of part time job, two cyber thugs arrested from Jodhpur - Hisar Crime News
पार्ट टाइम जॉब का झांसा दे टास्क पूरा करने के नाम पर 30 हजार 600 रुपए की ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना साइबर पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब का झांसा दे टास्क पूरा करने के नाम पर 30 हजार 600 रुपए की ठगी मामले में 2 आरोपियों रामदेव नगर जोधपुर निवासी विक्रम सिंह और नांदड़ी जोधपुर निवासी अमित को जोधपुर से गिरफ्तार किए गया है।
शजांच अधिकारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना साइबर ने NCCRP पोर्टल से एक शिकायत पोर्ट टाइम जॉब का झांसा देकर टास्क पूरा करने के नाम पर 30 हजार 600 रुपए की ठगी के बारे शिकायत दी थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 जून 2024 को उसने फेसबुक पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा और विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतकर्ता का शेरियन थॉमस नामक व्यक्ति से संपर्क किया।
शिकायतकर्ता को बताया कि वह टारगेट स्टोर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में घर से वर्चुवल शॉपिंग का टास्क पूरा कर 5 हजार से 10 हजार रुपए कमा सकता है। टास्क पूरा करने के लिए शिकायतकर्ता ने व्हाट्सएप पर भेजे गए एक लिंक पर अकाउंट बनाया और अकाउंट को एक्टिव करने के लिए अकाउंट रिचार्ज के नाम पर अलग अलग ट्रांजेक्शन में शिकायतकर्ता से 30 हजार 600 रुपए ट्रांसफर करवा ठगी की गई।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक विनोद ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपी धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपितों को कमीशन पर बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाते थे। आरोपितों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी गहन जांच जारी है।
बड़ी खबर : रोहतक के निजी स्कूल में फायरिंग, स्कूल संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती,
क्या 4 अगस्त को सीएम सैनी रैली में करेंगे हांसी को जिला बनाने की घोषणा,
सिरसा में युवकों ने धारदार हथियारों के बल पर मचाई दहशत, घर व मेडिकल में की तोडफ़ोड़, 2 युवक घायल,
फायर व नगरपालिका के कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks