Sirsa Villagers upset with 4 hours power cut reached sub station at night, villagers said: will not go back until power supply is resumed - Sirsa News Today
रात को बिजली का लगा लंबा कट, घरों से बाहर निकले लोग
हरियाणा न्यूज ओढां,राजू : बिजली कट से आक्रोशित ओढां के ग्रामीणों ने रविवार देर रात्रि गांव के 132 केवी सब स्टेशन में एकत्रित हो कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि ओढां में कहीं तार टूटने की वजह से फाल्ट है। उन्होंने इस बारे संबंधित कर्मचारियों को मैसेज दे दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कर्मचारियों की न सुनते हुए नारेबाजी जारी रखी। उन्होंने कहा कि जब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो जाती तब तक वे यहीं बैठे रहेंगे। रात्रि करीब 1 बजे कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक किया, जिसके बाद ग्रामीण वापस लौटे। 4 घंटे तक चले कट के चलते परेशान ग्रामीण भीषण गर्मी में घरों से बाहर निकल आए।
गांव ओढां में रात्रि करीब सवा 9 बजे लाइन में ट्रिपिंग होने के बाद ब्रेकडाउन होने के चलते आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने कर्मचारियों को फोन घुमाने शुरू कर दिए। काफी देर तक कोई संतुष्टिजनक उत्तर न मिलने के बाद परेशान ग्रामीणों ने गांव में मुनादी करवाकर सभी को बिजली घर में पहुंचने की बात कही। जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण बिजली घर में एकत्रित हो गए। वहीं सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सब स्टेशन में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी मुकेश कुमार व दीपक ने ग्रामीणों को समझाया कि ये कट नहीं लगाया गया बल्कि कोई फाल्ट आने की वजह से ब्रेकडाउन हो गया है। इसके लिए उन्होंने डीएचबीवीएन के जेई व एसडीओ को मैसेज भेज दिया है। सब स्टेशन के बाहर फाल्ट की जिम्मेदारी डीएचबीवीएन की होती है। उनके कर्मचारी फाल्ट दूर कर उन्हें क्लीयरेंस देंगे तो ही आपूर्ति बहाल होगी।
ग्रामीण पलविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, अमृत सिंह, नरेश कुमार व कालु राम आदि ने कहा कि रात्रि व दिन के समय अघोषित कट लगाए जाते रहे जिसकी वजह से उनकी नींद व चैन हराम हो गया है। पूछे जाने पर कोई कर्मचारी संतुष्टिजनक जवाब नहीं देता। रविवार रात्रि करीब 4 घंटे तक लंबा कट लगने की वजह से पूरा गांव घरों से बाहर निकल आया। उन्होंने बताया कि इस बारे उन्होंने कर्मचारियों से संपर्क किया तो किसी ने तो फोन नहीं उठाया और किसी ने संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। इसलिए मजबूरन उन्हें रात के समय सब स्टेशन में एकत्रित होना पड़ा। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए सब स्टेशन के कर्मचारियों ने जैसे-तैसे कर डीएचबीवीएन के कर्मचारियों से संपर्क किया जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो जाती तब तक वे यहीं पर बैठे रहेंगे। रात्रि के करीब 1 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीण वापस लौटे।
रविवार रात्रि करीब 9 बजकर 10 मिनट पर 11 केवी लाइन में ट्रिपिंग आई थी। जिसके बाद हमने 2 बार ट्राई भी ली, लेकिन लाइन चालू नहीं हुई। जिसके चलते 9 बजकर 35 मिनट पर ब्रेकडाउन हो गया। जिसके बाद हमने डीएचबीवीएन को उसी समय मैसेज दे दिया था। हमने कोई जानबूझकर कट नहीं लगाया। सब स्टेशन के बाहर का कार्य विभाग का ही होता है।
-- हनुमान सहारण, इंचार्ज (132 केवी सब स्टेशन ओढां)
आज की ताजा खबर हरियाणा : -
बड़ी खबर : रोहतक के निजी स्कूल में फायरिंग, स्कूल संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती,
पुलिस को फोन कर बोला बुजुर्ग : 22 सालों से इलाज करवा करवा कर थक चुका हूं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज,
क्या 4 अगस्त को सीएम सैनी रैली में करेंगे हांसी को जिला बनाने की घोषणा,
सिरसा में युवकों ने धारदार हथियारों के बल पर मचाई दहशत, घर व मेडिकल में की तोडफ़ोड़, 2 युवक घायल,
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी, जोधपुर से दो साइबर ठग गिरफ्तार,
हरियाणा में 30-31 जुलाई को बारिश का अलर्ट, हिमाचल में पिक अप गाड़ी पर गिरे पत्थर, एक की मौत, तीन घायल,
विवाहिता की तेरहवीं के बाद नारनौंद पुलिस ने किया मामला दर्ज, फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता, बहन के बयान पर मामला दर्ज,
फायर व नगरपालिका के कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी,
बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन से लीव इन रिलेशनशिप, समलैंगिकता और लव मैरिज जैसे कानूनों में संशोधन करने की उठी आवाज ,
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks