नारनौंद में भिवानी चंडीगढ़ मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम, नहर में पानी ना आने से परेशान किसानों ने लगाया जाम
Farmers blocked the Bhiwani Chandigarh road in Narnaund, farmers upset due to lack of water in the canal blocked the road - Hansi News
हरियाणा न्यूज नारनौंद : बारिश न होने के कारण नारनौंद क्षेत्र के अधिकतर गांवों में सूखे जैसे हालात हो गए हैं क्योंकि ना ही तो बारिश हो रही है और ना ही नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे परेशान होकर किसानों ने बुधवार को भिवानी चंडीगढ़ मार्ग पर गांव बास में जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वही ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 सालों में ना ही तो समय पर नेहरों में पानी छोड़ा जाता है और ना ही समय पर बिजली मिलती है।
इस बार हरियाणा में मानसून की बारिश काफी कम हुई है और हिसार जिले के अधिकतर गांवों में तो बारिश न होने की वजह से सूखे जैसे हालात हो गए हैं। पानी की कमी के कारण किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल व अन्य फैसले सूखने के कगार पर पहुंच गई है। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे हैं लेकिन फसल में उचित मात्रा में सिंचाई नहीं हो रही। क्योंकि इंद्रदेव के साथ-साथ लोकल भगवान कहीं जाने वाली सरकार भी किसानों से रूठी रूठी नजर आ रही है।
किसानों का आरोप है कि इस सीजन में जहां नहरों में पानी लगातार चलता था लेकिन इस बार कभी कब आ रही है नहरे में पानी छोड़ा जाता है और जब तक उनकी बारीक का समय आता है तब तक पानी नहर से गायब हो जाता है। किसानों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह पहले भी प्रशासन के अधिकारियों को आगाह कर चुके हैं लेकिन प्रशासन के अधिकारी किसानों की एक नहीं सुन रहे।
किसानों ने कहा कि उनके जमीन का पानी ठीक नहीं है और उनकी खेती लगभग नहरी पानी या बारिश पर ही निर्भर करती है। बारिश न होने और नहर में पानी न होने की वजह से उनकी सैकड़ो एकड़ फसल सूख चुकी है। पिछले काफी सालों से उन्हें कभी सुख की तो कभी बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में बारिश न होने के कारण सरकार को सुखाग्रस्त घोषित कर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
भिवानी चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगने की सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार मौके पर पहुंचे और ब्राह्मणों को समझने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। साथी किसानों ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के समस्या का उचित समाधान करने के आश्वासन दे तो ही वह जाम को खोलेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक नारनौंद क्षेत्र के गांव मदनहेड़ी, बास, मोहला, बड़छप्पर, सीसर खरबला, रोशन खेड़ा, पुट्ठी सिंघवा खास इत्यादि गांव के किसानों ने सुंदर ब्रांच नहर में पानी ना छोड़े जाने से परेशान होकर भिवानी चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगाया।
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें,
बिजली कटौती की समस्या को लेकर दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे जाम, पीपला पुल पर लगाया जाम,
म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा : हरियाणा के 22 जिलों की 6225 ग्राम पंचायतों में होंगा ये काम,
TGT अध्यापकों की वेटिंग लिस्ट व डिटेल रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम सैनी ने कर दिया ऐलान,
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से चुराई फॉरच्यूनर गाड़ी सहित तीन काबू,
हिसार दिल्ली हाईवे पर सिंघवा खास के पास हादसा: स्कूटी पर सवार होकर महम चौबीसी के गांव में मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में घायल महिला नरवाना कॉलेज में है लेक्चरर,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks