बिजली कटों की समस्या को लेकर दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे जाम, पीपला पुल पर लगाया जाम
Delhi-Hisar National Highway jammed due to the problem of electricity. Hansi News
![]() |
| दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर जाम लगाए हुए ग्रामीण। |
हरियाणा न्यूज हांसी : हरियाणा के हांसी में बिजली के अघोषित कटों से परेशान सिंघवा खास व मदन हेड़ी गांव के ग्रामीणों ने हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण बिजली की समस्या का ठोस समाधान करने की मांग पर अड़े रहे। उधर नहर में पानी ना छोड़े जाने की समस्या को लेकर करीब आधा दर्जन गांव के किसानों ने भिवानी चंडीगढ़ मार्ग पर बास में जाम लगा दिया।
पिछले काफी दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल हो चुका है वहीं बुजुर्ग और बच्चे इससे काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। खेतों में पानी की कमी के कारण किसानों की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है तो वहीं खेतों में काम कर घर आने पर जब लाइट नहीं मिलती तो लोग का गर्मी में पसीना पसीना हो रहे हैं। दिन रात मेहनत करने के बावजूद भी किसान और मजदूर चैन की नींद नहीं ले पा रहे। क्योंकि आराम के समय लाइट कट मर जाती है और थके हारे लोगों की नींद भी उचट जाती है। इसी से परेशान होकर सिंघव खास गांव के ग्रामीणों ने पीपला पुल पर दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकार और प्रशासन बार-बार कहता है कि हम जगमग योजना के तहत आने वाले हर हर गांव में 20-22 घंटे बिजली दे रहे हैं। लेकिन बिजली के कट दिन में तो लगता ही है साथ ही रात को भी बिजली काफी काफी देर तक गुल रहती। सुबह करीब 6बजे लाइट जाने के बाद दोपहर को 11:00 बजे आती है और कई दफा तो दोपहर का एक डेड भी बज जाता है। तो कभी दोपहर को ही 2:30 बजे कट लग जाता है। जबकि गांव की बिजली का शेड्यूल दोपहर 11:00 बजे से 3:00 बजे तक का किया हुआ है। लेकिन इस समय मैं कभी कब आ रही बिजली पूरी तरह से चल पाती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी तरह शाम को लाइट काफी बार कट मारती है। जिसकी वजह से बच्चे और बुजुर्गों का गर्मी व मच्छरों की वजह से बुरा हाल हो चुका है। दिन-रात खेत में मेहनत करने के बाद भी जब वह घर पर आते हैं तो बिजली के कटों की वजह से वह ठीक तरह से आराम भी नहीं कर पाते। बार-बार बिजली अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी जब उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने जाम लगाने का फैसला किया।
किसानों ने बताया कि बारिश न होने के कारण तो किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दोपहर व रात के समय बिजली के अघोषित कटों की वजह से लोगों का गर्मी ने बेहाल कर दिया है। गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के कारण बच्चे बुजुर्गों के साथ-साथ पशुओं का भी बुरा हाल हो चुका है। बिजली निगम के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी वह बिजली के अघोषित कट लगाने से बाज नहीं आ रहे।
दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते हैं बास थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए समझाने का काफी प्रयास किया। परंतु ग्रामीण अपनी समस्या का ठोस समाधान करने की मांग पर अड़े रहे। नेशनल हाईवे पर जाम लगने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें,
म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा : हरियाणा के 22 जिलों की 6225 ग्राम पंचायतों में होंगा ये काम,
TGT अध्यापकों की वेटिंग लिस्ट व डिटेल रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम सैनी ने कर दिया ऐलान,
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से चुराई फॉरच्यूनर गाड़ी सहित तीन काबू,
हिसार दिल्ली हाईवे पर सिंघवा खास के पास हादसा: स्कूटी पर सवार होकर महम चौबीसी के गांव में मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में घायल महिला नरवाना कॉलेज में है लेक्चरर,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks