स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार डीसी ने दिए सख्त आदेश: ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटें पुलिस, आज दोपहर से पुलिस होगी सख्त, घर से निकले तो रहें सावधान

 Hisar DC gave strict orders: Police should take strict action against drivers who violate traffic rules. Hisar News Today        

DC ने कहा, नशे से बचाव बारे में युवाओं को करें जागरूक

हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार के उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। डीसी दहिया ने यह निर्देश स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफे्रंस रूम विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति हो अगर वह ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई करें और सख्ती से निपटें। क्योंकि वाहन चालकों की लापरवाही के कारण ही आए दिन हादसे होते हैं और पुलिस की सख्ती से ही इन हादसों पर रोकथाम लगाई जा सकती है।








उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सडक़ नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसलिए स्कूलों, महाविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को सडक़ नियमों की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि सडक़ों पर आवश्यकता अनुसार कैट-टाई, रिफलैक्टर टैप, ट्रैफिक सिंगनल, सफेद पट्टी इत्यादि लगवाना सुनिश्चित करें ताकि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।








अवैध कटों को बंद करने के निर्देश :

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन सडक़ों पर अवैध कट किए हुए है, उन्हें तुरंत बंध करवाएं। सभी पुलियाओं पर रंगीन पैंट करवाए, शराब पीकर, ऑवर स्पीड वाहन व बिना हैलमेट के वाहन चालाने वाले चालकों के वाहनों के चालान करें। उन्होंने बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए अधिकारियों को कई और भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में जो निर्देश दिए गए है, उनकी दृढ़ता से पालन करना सुनिश्चित किया जाए।








अधिकारी हिसार को ड्रग्स मुक्त जिला बनाने के लिए उठाएं ठोस कदम :

उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि हिसार को ड्रग्स मुक्त जिला बनाने के लिए प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के निर्देश दिए कि वे इस उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर बनाई गई कार्य योजना के तहत जिला से नशें की जड़ों को काटने का काम करें ताकि एक समृद्ध संस्कारवान समाज के सपने को साकार किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कम से कम हर तीन माह के अन्दर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी नशा मुक्ति केन्द्रों का निरीक्षण अवश्य करें। इसके अलावा लोगों को नशे की लत से बाहर लाने के लिए जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करवाएं। नागरिकों को जागरूक करें कि नशा व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। सिविल सर्जन ने विगत जून माह की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उपायुक्त को अवगत करवाया कि इस माह में नशा छोड़ने  के लिए 21 लोगों ने दाखिला लिया था, जिन्हें चिकित्सा साथ-साथ काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि भविष्य में कभी भी नशा न अपनाएं।






बैठक में हिसार पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, हांसी पुलिस अधीक्षक हांसी मकसूद अहमद, अधीक्षक जेल दीपक शर्मा, जिला परिषद सीईओ कुलभूषण बंसल, जीएम रोडवेज मंगल सैन सहित संबंधित तमाम प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें

नारनौंद में भिवानी चंडीगढ़ मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम, नहर में पानी ना आने से परेशान किसानों ने लगाया जाम,

बिजली कटौती की समस्या को लेकर दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे जाम, पीपला पुल पर लगाया जाम

म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा : हरियाणा के 22 जिलों की 6225 ग्राम पंचायतों में होंगा ये काम,

महम में महिला की हत्या, रेखा की हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, मासूम बच्चों ने उठा दिया पूरी वारदात से पर्दा

गुरुग्राम में तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर, गुस्साए कावड़ियों ने दिल्ली जयपुर हाइवे पर लगाया जाम,

TGT अध्यापकों की वेटिंग लिस्ट व डिटेल रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम सैनी ने कर दिया ऐलान,
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से चुराई फॉरच्यूनर गाड़ी सहित तीन काबू
हिसार दिल्ली हाईवे पर सिंघवा खास के पास हादसा: स्कूटी पर सवार होकर महम चौबीसी के गांव में मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में घायल महिला नरवाना कॉलेज में है लेक्चरर,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |