स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

GJU Hisar कर रही छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, हो जाएं सावधान, बिना मान्यता के धड़ल्ले से GJU में चल रहे 30 कोर्सिज

 GJU Hisar is playing with the future of students, 30 courses are running without any recognition, Students should check recognition before taking admission in distance education open learning. - Course in GJU Hisar        

हायर एजुकेशन में सामने आया बड़ा झोल ,बिना मान्यता चल रहे विभिन्न कोर्सिज़ 

GJU Hisar gate no 1

हरियाणा न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़ : स्कूल एजुकेशन के बाद विद्यार्थियों व अभिभावकों के सामने उच्च शिक्षा को लेकर हमेशा असमंजस की स्थिति बनी रहती है कि वह किस कोर्स और किस कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला लें, जिससे उनका भविष्य सुखद हो सके। लेकिन वर्तमान में कॉलेज व यूनिवर्सिटी से संबंधित आने वाले नोटिफिकेशन के कोर्सेज को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन व डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से जांच कर ही दाखिला लेना चाहिए। नहीं तो एक छोटी सी गलती किसी भी विद्यार्थी का भविष्य खराब कर सकती है। 







गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन एजुकेशन की तरफ से दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। विश्वविद्यालय की तरफ से किए गए दावे और यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की मान्यता में भी एक बड़ा झोल पाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के दावे से यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से मेल नहीं खा रहे हैं।







इन 9 कोर्सिज़ को ही मान्यता

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो के 19 मार्च 2024 को जारी पत्र के अनुसार गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार को डिस्टेंस एंड ओडीएल के तहत सिर्फ 9 कोर्सेज की ही मान्यता प्रदान की गई है। इनमें बीए मास कम्युनिकेशन,बीए सामान्य,बीकॉम सामान्य,एमकॉम सामान्य,एमए मास कम्युनिकेशन मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन,मास्टर ऑफ़ साइंस मैथमेटिक्स,मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन,मास्टर ऑफ़ आर्ट इंग्लिश शामिल हैं। यहां यह भी ध्यान रहे कि हरियाणा सरकार के शिक्षक भर्ती के नियमों के अनुसार मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन रेगुलर मोड़ से करने वाले विद्यार्थी ही पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए योग्य माने जाते हैं। डिस्टेंस एजुकेशन लर्निंग से मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन करने वाले कैंडिडेट अयोग्य करार दिए गए हैं।







कुलपति का दावा 39 कोर्सिस की मिली मान्यता 

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग एंड ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से ओडीएल एवं ऑनलाइन कोर्सिज के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का शुभारंभ किया।  इन कोर्सिज के लिए विद्यार्थी 31 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।   गुजवि के कुलपति नरसी राम बिश्नोई का दावा है कि विश्वविद्यालय के पास 07 पोस्ट ग्रेजुएट, 03 अंडरग्रेजुएट, 12 डिप्लोमा तथा 17 सर्टिफिकेट कोर्सिज की मान्यता है,







 

ये कोर्स नियमित कोर्सिज की तरह मान्य हैं। नियमित कोर्स करने वाले विद्यार्थी भी अपने कोर्स के साथ इन कोर्सिज में दाखिला ले सकते हैं। GJU विश्वविद्यालय के नियमित कोर्सिज में दाखिल विद्यार्थी यदि इन कोर्सिज में दाखिला लेते हैं तो उनको फीस में भी 25 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। 

प्रो. नरसी राम बिश्नोई 

कुलपति GJU. 










जम्मेदार अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए

देश के किसी भी विश्वविद्यालय को प्रदेश सरकार के गजट नोटिफिकेशन के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग मान्यता प्रदान करता है। इसी मान्यता में जितने भी कोर्स करवाए जाने हैं, वे सभी शामिल होते हैं। पर कुछ विश्वविद्यालय रेगुलर कोर्स के साथ-सातंग ओपन डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन लर्निंग के भी कोर्स शुरू कर रहे हैं। हिसार के गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने हाल ही में डिस्टेंस एंड के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू की है। जिसमें 39 विभिन्न कोर्सेज को शामिल किया गया है। लेकिन यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो के 11 सितंबर,2023 व 19 मार्च 2024 के आदेश के अनुसार गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को सिर्फ जो कोर्स चलाने के ही मान्यता प्रदान की गई है इससे अधिक कोर्स करवाने का अधिकार विश्वविद्यालय के पास नहीं है यदि बिना मान्यता किसी भी कोर्स में दाखिला दिया जाता है तो यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता जिसके लिए विश्वविद्यालय के वॉइस चांसलर को जिम्मेदार माना जाना चाहिए। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ फ्रॉड करने वाले विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाना चाहिए।

डॉ. संदीप सिंहमार

चेयरमैन, इंटरनेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग


latest News ;- 

 आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें

हरियाणा न्यूज ने उठाया मुद्दा : आनन-फानन में रात के अंधेरे में आ गई पुस्तकें, ग्रामीणों ने कहा थैंक यू हरियाणा न्यूज

सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,

हरियाणा में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, सलवार पहन कर घर में घुसे आरोपित ने किया हमला

कैथल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, माता-पिता सहित तीन पर केस दर्ज

उचाना के खेतों में बिजली गुल, पावर हाऊस का गेट बंद बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन ,

शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,

तीन दिवसीय थर्ड हरियाणा जूनियर बॉयज एंड गल्र्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप सम्पन्न, ट्रायल 8 अगस्त से रोहतक में, देखें तीसरे दिन के खेल में किस किस जिले के खिलाड़ियों का रहा दबदबा ,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |