स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Admissions started for regular and distance courses in ODM College : ओडीएम महाविद्यालय में रेगुलर व डिस्टेंस कोर्सों में दाखिले शुरू, जाने किन-किन कोर्स में ले सकते हैं दाखिला

Admissions started for regular and distance courses in ODM College, know in which courses you can take admission

 

ओडीएम कॉलेज हिसार की बिल्डिंग। 

हरियाणा न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़:  ओ डी एम महाविद्यालय हिसार में रेगुलर कोर्सेज के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ डिस्टेंस एजुकेशन के कोर्सेज के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। यह जानकारी देते हुए ओ डी एम महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि महाविद्यालय रेगुलर कोर्सेज के अलावा डिस्टेंस एजुकेशन के कोर्सेज के लिए अधिकृत अध्ययन केंद्र भी है।







 उन्होंने बताया कि डिस्टेंस एजुकेशन के लिए 10+2 के बाद बी ए, बी कॉम, बी ए मास कम्युनिकेशन व स्नातक के बाद एम एस सी मैथ्स, एम कॉम, एम ए मॉस कम्युनिकेशन, एम बी ए, एम सी ए ,एम ए इंग्लिश , एम ए हिंदी कोर्सेज उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में रेगुलर बी ए, बी कॉम, बी एस सी मेडिकल व बी एस सी नॉन मेडिकल की प्रवेश प्रक्रिया भी चल रही है। इसके अलावा रेगुलर एम एस सी मैथ्स, एम एस सी केमिस्ट्री, एम एस सी फिजिक्स, एम एस सी कंप्यूटर साईंस, एम कॉम, एम ए पोलिटिकल साइंस, एम ए हिस्ट्री में भी प्रवेश शुरू हुए है।







उन्होंने बताया कि इन सभी कोर्सेज में सीटों की संख्या सिमित है। इसलिए ओ डी एम महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को समय रहते अपनी सीट सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम, अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व मेहनती शिक्षकों की टीम महाविद्यालय को एक अलग पहचान देते हैं जिसकी वजह से महाविद्यालय में उपलब्ध सीटों से ज्यादा विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं।






महाविद्यालय में एन एस एस की यूनिट व एन सी सी यूनिट भी संचालित की जाती है उन्होंने बताया कि हिसार, सिवानी व आस-पास के गांवों से महाविद्यालय की बस सुविधा उपलब्ध है। वहीं दूर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज के बस पास की सुविधा भी प्रदान की जाती है।


आज के मुख्य समाचार हरियाणा :- 

हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी की हत्या का मामला: जजपा नेता की हत्या में शामिल हांसी, सिसाय, नारनौंद और राजस्थान के बदमाश काबू , 

अवैध संबंधों के चलते इंजेक्शन लगाकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में पत्नी, बेटे और प्रेमी का कबूलनामा

जींद पुलिस ने बलबीर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, 36 घंटे बाद हुआ़ अंतिम संस्कार,

हांसी जक्ंशन पर रुकेंगी सुपरफास्ट एक्सप्रैस ट्रेनें | Superfast express trains will stop at Hansi Junction 

नहरी पानी को लेकर भिड़े धांसू और बुगाना के ग्रामीण, ग्रामीण एसपी और एक्सईएन से मिले, बेलदार का तबादला,

हांसी ऑटो मार्केट में पुलिस कर्मचारियों से मारपीट व जान से मारने की दी धमकी,

गैंगस्टर काला खैरमपुरिया से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने 3 संदिग्ध युवक उठाए

Admissions for ODL and online courses have started in GJU Hisar | जीजेयू में ओडीएल व ऑनलाइन कोर्स में दाखिले शुरू, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

सैलजा ने कहा लोकसभा व राज्यसभा में पेश रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हर घंटे देश में औसतन एक से अधिक किसान गंवा रहे जान,

रेशमा के सिर पर होगी छत, एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, एसपी ने भी सुनी फरियाद ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |