स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी जंक्शन पर रुकेंगी लंबी दूरी कीसुपरफास्ट एक्सप्रैस ट्रेनें | Superfast express trains will stop at Hansi Junction

 Superfast express trains will stop at Hansi Junction

 हांसी-महम रोहतक रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ रही हैं मालगाडिय़ां



हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी की जनता की वर्षो पुरानी मांग कि हांसी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रैस गाडिय़ों का ठहराव हो, अब श्रीघ्र की पूरी होने जा रही है। हांसी-महम-रोहतक रेलवे ट्रैक पर अब बिजली से संचालित मालगाड़ी दौडऩे लगी हैं। मालगाडिय़ों के चलने से अब इस रेलवे जंक्शन पर जल्दी ही एक्सप्रेस ट्रेन रुकने की उम्मीद जगी है। क्योंकि इससे पहले तक यहां पर डीजल इंजन से ही मालगाड़ी व ट्रेन चल रही थी। करीब दो महीने पहले इस रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का कार्य पूरा हुआ था। अब जाकर यहां पर बिजली से संचालित इंजन के साथ मालगाड़ी गुजरने लगी है। इससे पहले तक मालगाड़ी डीजल इंजन के साथ यहां आती थी। कई मालगाड़ी का हांसी आने के बाद इंजन बदला जाता था। अब विद्युतीकरण का काम होने से रेलवे के लिए आसानी हुई है। इंजन बदलने के लिए लगने वाला समय बचेगा। ( Hansi railway junction train time table )









बता दें कि हिसार से भिवानी होकर दिल्ली की तरफ जाने वाली मालगाडिय़ों को इस नए रेलवे लाइन के संचालन के बाद यहां से भेजा जा रहा है। इससे मालगाडिय़ों का स्टेशनों पर लाइन क्लीयर होने के इंतजार का समय भी बच रहा है। मालगाडिय़ों का संचालन बीते दिसंबर महीने से शुरू है। हांसी-महम-रोहतक रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य फरवरी माह में शुरू हुआ था। अप्रैल महीने इस ट्रैक पर ओएचई वायर डालने का काम पूरा हुआ था। जिसके बाद ओएचई वायर के कनेक्टिविटी का काम किया गया। मई महीने में जाकर यह काम पूरा हुआ था। तब विद्युतीकरण के काम का निरीक्षण करने के लिए उत्तर रेलवे के मुख्य विद्युत अभियंता आशुतोष पंत आए थे। उन्होंने हांसी के साथ गढ़ी, डोभ, महम, मुंढाल में निरीक्षण किया था। 









 निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली थी उन्हें ठीक करवाने के लिए कहा था। फिलहाल हांसी महम रोहतक रेलवे ट्रैक पर डीजल इंजन से दो ट्रेन चलती हैं। दोनों ट्रेन केवल हांसी महम रोहतक तक के लिए ही हैं। विद्युतीकरण के बाद रेलवे ट्रैक पर विद्युत संचालित इंजन से ही ट्रेन चलेंगी। वहीं विद्युतीकरण के बाद लंबे रूट की ट्रेन मिलने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली व अन्य लंबी दूरी पर जाने वाले यात्रियों को भिवानी होकर जाना पड़ता है। इस रूट पर दिल्ली व अन्य रूट की लंबी ट्रेन चलने से यात्रियों के समय की भी काफी बचत होगी। 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हांसी-महम-रोहतक रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया था।


आज के मुख्य समाचार हरियाणा :- 

हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी की हत्या का मामला: जजपा नेता की हत्या में शामिल हांसी, सिसाय, नारनौंद और राजस्थान के बदमाश काबू , 

अवैध संबंधों के चलते इंजेक्शन लगाकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में पत्नी, बेटे और प्रेमी का कबूलनामा

जींद पुलिस ने बलबीर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, 36 घंटे बाद हुआ़ अंतिम संस्कार,

नहरी पानी को लेकर भिड़े धांसू और बुगाना के ग्रामीण, ग्रामीण एसपी और एक्सईएन से मिले, बेलदार का तबादला,

हांसी ऑटो मार्केट में पुलिस कर्मचारियों से मारपीट व जान से मारने की दी धमकी,

गैंगस्टर काला खैरमपुरिया से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने 3 संदिग्ध युवक उठाए

Admissions started for regular and distance courses in ODM College : ओडीएम महाविद्यालय में रेगुलर व डिस्टेंस कोर्सों में दाखिले शुरू, जाने किन-किन कोर्स में ले सकते हैं दाखिला

Admissions for ODL and online courses have started in GJU Hisar | जीजेयू में ओडीएल व ऑनलाइन कोर्स में दाखिले शुरू, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

सैलजा ने कहा लोकसभा व राज्यसभा में पेश रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हर घंटे देश में औसतन एक से अधिक किसान गंवा रहे जान,

रेशमा के सिर पर होगी छत, एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, एसपी ने भी सुनी फरियाद ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |