स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में कालेज पढ़ने गई एम.कॉम. की छात्रा का अपहरण

Went to college in Jind to study M.Com.  kidnapping of student


Haryana News, जींद : नरवाना के निजी महिला कालेज में पढ़ने वाली एम.कॉम. की छात्रा का दिन-दिहाड़े अपहरण होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।


थाना गढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने धमतान साहिब चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसकी 20 वर्षीय बेटी रोजी (सुरक्षा की दृष्टि से काल्पनिक नाम) नरवाना के एक निजी महिला महाविद्यालय में एम.कॉम. की छात्रा है। सामान्य दिनों की तरह 17 नवम्बर को बेटी सुबह कालेज में पढ़ने के लिए गई थी लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी है। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की हर जगह तलाश कर ली है, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल पाया


है। उन्हें पूरा-पूरा शक है कि किसी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है, क्योंकि उनके मोबाइल पर अनजान नम्बर से फोन आया है, जिसमें फोनकर्ता ने उसकी बेटी से भी बात करवाई है, जो बहुत डरी व सहमी हुई लग रही थी तथा दबी आवाज में बातें कर रही थी।


ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे वह किसी संकट में है तथा उस पर दबाव डाला गया है। अपहरणर्ता ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही अपहरण व धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मोबाइल नम्बर के आधार पर गहनता से छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश करते हुए युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |