स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुलिस व छात्र के बीच मारपीट, 2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fight between police and students, 2 policemen present in line


Haryana News, नीलोखेड़ी : 16 नवम्बर को पॉलीटेक्निक चौक पर राइडर पर गश्त कर रहे एस.पी.ओ. वहोमगार्ड के साथ मारपीट करने का मामला गर्मा गया है। काफी संख्या में पॉलीटेक्निक के छात्र व सिख समुदाय के लोग नीलोखेड़ी पुलिस चौकी पर एकत्रित हुए व हंगामा किया। मामले को बढ़ता देख पुलिस भी चौकन्नी रही।


बता दें कि 16 नवम्बर को पॉलीटैक्निकल चौक पर एक छात्र व पुलिस के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस द्वारा आरोप लगाया गया था कि उसकी मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं थी और उसने सड़क के बीचोंबीच मोटरसाइकिल खड़ी कर रखी थी। जब उसे मोटरसाइकिल हटाने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस के साथ मारपीट की।


इसको लेकर पुलिस द्वारा उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी लेकिन मंगलवार को काफी संख्या में पॉलीटेक्निकल के छात्र व सिख समुदाय समुदाय के लोग नीलोखेड़ी चौकी पर एकत्रित होकर पुलिस पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिस छात्र परनीत पर मामला दर्ज किया गया था उसने बताया कि उसने कोई गलत काम नहीं किया था।


उसने साइड में अपनी मोटरसाइकिल लगाई हुई थी लेकिन पुलिसकर्मी नशे में थे और उसके साथ मारपीट की। पुलिस चौकी में पगड़ी उतारी गई व बाल उखाड़े गए। पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटा गया। हमारी प्रशासन से मांग है





कि उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बुटाना थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। उनकी मांग थी कि पुलिस ने उनके साथ गलत किया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। पूरे मामले के सबूत व वीडियो भी है। उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, इस मामले की भी जांच होगी। एस.पी. द्वारा 2 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। जांच में मामला क्लीयर हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |