हथियारों के बल पर खेत में घुसकर जबरन काटी फसल, 10 नामजद सहित 25 पर दर्ज करवाया केस
Crops were forcibly harvested by entering the fields with the force of weapons.
हरियाणा न्यूज, जींद : जींद जिले के गांव खोखरी निवासी संदीप ने थाना सदर जींद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 16 कनाल जमीन नीलम व सुमन से खरीदी थी। जिसकी रजिस्टरी उसने अपनी पत्नी सीमा के नाम से करवाई थी तथा भूमि पर कब्जा लेने के बाद इंतकाल भी माल रिकार्ड में दर्ज करवाते हुए तस्दीक करवाया गया है। उक्त जमीन में से कुछ भूमि पर उसने धान की फसल काश्त की थी। भूमि को लेकर एक विवाद भी अदालत में विचाराधीन है जिस बाबत अदालत ने 30 अक्तूबर को उसकी पत्नी के हक में पक्का स्टे कर दिया था। चूंकि दूसरा पक्ष कोई विवाद कर सकता है, इसीलिए उसने उपायुक्त जींद व एस.पी. जींद को पुलिस सुरक्षा में धान की फसल कटवाने बारे आवेदन किया था। Jind news today
साथ ही उसकी पत्नी ने अदालत में भी एक दरख्वास्त पुलिस सहायता बारे दी थी। जिस पर अदालत ने 17 नवम्बर को पुलिस सहायता देने बारे आदेश पारित करके थाना सदर जींद प्रभारी को जीरी की फसल पुलिस सहायता से कटवाने के आदेश दिए थे। जिसकी प्रति उन्होंने अगले दिन थाने में देने के साथ-साथ थाना प्रभारी से मिलकर अदालत के आदेशों बारे बता दिया था। लेकिन पुलिस द्वारा इस विषय में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। Jind news Hindi,
जिस पर विरोधी पार्टी के हौसले बुलंद हुए तथा सतीश, मुकेश, आरती, कर्ण, शीला उर्फ सुनील, जयभगवान, तेजबीर, मंजीत, गोलू निवासी खोखरी जिला जींद व ठेकेदार धर्मपाल निवासी गांव मांडो खेडी व उसकी 14-15 लेबर के साथ उसके खेत में घुसकर जबरन धान की फसल काटनी शुरू कर दी। khokhri village in Jind,
सूचना मिलते ही वह जब पत्नी के साथ खेत पर पहुंचा तो उक्त अरोपी लाठी-डंडों, तेजधार हथियार तथा पिस्तौल रिवाल्वर लिए हुए मिले। जब उसकी पत्नी ने आरोपियों को फसल काटने से रोकना चाहा तो हथियारों सहित हमला करने के लिए दौड़े। नजदीक के खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों के आने पर वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागे। Jind Haryana news,
आरोपियों ने उन्हें धमकी दी है कि दोबारा फसल की ओर आए तो जान से मार देंगे। बाद में आरोपी उनकी आंखों के सामने ही हथियारों के बल पर जबरन फसल काटते रहे। जिस पर उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम को आते देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। थाने में 10 नामजद सहित सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks