स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind : घर से गया काम पर, सुबह मिली मौत की सूचना

 Went to work from home, received news of death in the morning


हरियाणा न्यूज, जींद :  सफीदों के अंतर्गत गांव सिंघाना का एक युवक बाइक पर सवार होकर पानीपत में काम करने गया था लेकिन मंगलवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह समाचार मिलते ही घर में कोहराम मच गया।


परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े तो युवक का शव पानीपत जिले के गांव उरलाना खुर्द में ड्रेन के पास पड़ा मिला। बहरहाल सूचना मिलते ही पानीपत पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव वारिसों के हवाले कर दिया गया। जिला पानीपत की मडलौडा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


मृतक के भाई महेन्द्र निवासी सिंघाना तहसील सफीदों जिला जींद ने बताया कि संदीप (29) उसका सबसे छोटा भाई था जो शटरिंग का काम करता था। 20 नवम्बर को संदीप काम के सिलसिले में बाइक पर सवार होकर पानीपत जिले के उरलाना खुर्द गांव में गया था। जिसके बाद वह पूरी रात वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने अपने स्तर पर भाई की तलाश शुरू कर दी थी।


इसी दौरान मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि संदीप मृतावस्था में गांव उरलाना खुर्द ड्रेन के पास पड़ा है। सूचना पाकर जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां संदीप की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में खेत में पड़ी थी जबकि संदीप के सिर में भी चोटें लगी हुई थी।





ऐसा लगता है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मारकर हादसा किया है तथा रात भर उपचार न मिलने से भाई की मौत हुई है। मृतक युवक शादीशुदा था। घटना के बाद से युवक की पत्नी व परिवारजनों का रो-रोक कर बुरा हाल बना हुआ है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |