स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत | road accident in Jind

 Two youths died in road accident in Jind district/ Jind accident news, Jind news Hindi, jind haryana news, safidon news today, safidon accident news,


तहलका न्यूज जींद :  सफीदों क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। खातला गाँव का 30 वर्षीय मोनू मजदूरी का कार्य करता था।  वह किसी काम से देर रात तक घर पर नहीं लौटा। स्वजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह किसी ने स्वजनों को बताया कि उसका शव गांव बड़ौद के पास पड़ा हुआ हैं और उसे कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया है। स्वजन मौके पर पहुंचे और शव को सफीदों के


नागरिक अस्पताल लेकर आए। वहीं दूसरे मामले में गांव कारखाना का 43 वर्षीय सुनील प्रतिदिन की भांति मजदूरी करने के लिए सफीदों आया था और वह सफीदों के नहर पुल पर मजदूरों के फट्टे पर बैठा हुआ था।


दोपहर को करीब 12 बजे किसी के बुलावे पर वह गांव पाजू कलां में माल उतारने के लिए जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर दे मारी और सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीर उसे उठाकर सफीदों अस्पताल में लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |