जींद में होमगार्ड कर्मियों ने निकाली बाइक की हवा, बाइक सवार और होमगार्ड के जवान के बीच हाथापाई
Jind Home Guard personnel took off their bike, scuffle broke out between the bike rider and the Home Guard jawan/ Jind news Hindi, Jind Haryana news, Jind crime news,
पास के गांव का युवक खरीददारी करने आया था जींद शहर
तहलका न्यूज : जींद:
त्योहार के अवसर पर दूर दराज के गांव से भी लोग खरीदारी करने के लिए शहर आते हैं जिसके कारण शहरों में भीड़भाड़ ज्यादा बड़ी रहती है। कुछ लोग अपने साधनों को बिना पार्किंग पर ही सड़क पर इधर-उधर खड़ा कर देते हैं। जींद के तांगा चौक पर भी भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई थी।
जाम से निजात दिलाने के लिए वहां पर होमगार्ड के जवान पहुंचे और वहां पर खड़ी बाइक की हवा निकालने लगे। इस बात को लेकर एक व्यक्ति का होमगार्ड कर्मियों के साथ झगड़ा हो गया और देखते ही देखते कहासुनी के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांत करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकानदारों ने बताया कि बराह खुर्द गांव निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने आया हुआ था। उसने तांगा चौक पर अपनी बाइक खड़ी कर दी। वह सामान खरीदने बाजार में चला गया। जब वह वापस आया तो बाइक की हवा निकली मिली। इस पर उसने होमगार्ड कर्मियों से बात की तो इनके बीच विवाद हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। किसी ने इनका विडियो बना लिया जो वीडियो वायरल भी कर दिया।
शहर थाना के एसआइ सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है। अगर किसी भी पक्ष से शिकायत मिलती है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks