स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर ट्राले ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, उड़े परखचे

 Trolley collides with tractor trolley on Hisar Chandigarh road, passengers fly away

 चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाइवे पर गांव नरड़ के पास हादसा


तहलका न्यूज / कैथल : 

मंगलवार चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाइवे पर गांव नरड़ के पास एक राजस्थान नंबर के ट्राला चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।




हादसे के कारण ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, बोरवेल मशीन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ट्राली में बोरवेल लगाने का सामान भरा हुआ था। ट्रैक्टर चालक चंदाना गेट निवासी कुलदीप ने बताया कि वे चंदाना गेट से पानी का बोर लगाने के लिए पूंडरी जा रहे थे। रास्ते में उनके ट्रैक्टर में खराबी आ गई थी।




 ट्रैक्टर को सड़क किनारे जैक लगाकर साइड में खड़ा किया था। वे मिस्त्री के पास सामान लेने के लिए गए थे, अन्य व्यक्ति खाना खाने के लिए पास के ढाबे पर गए थे। उन्हें अलसुबह करीब सवा तीन बजे पुलिस ने फोन करके बताया कि उनके ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी है। 




जब वे मौके पर पहुंचे तो ट्रक चालक मौके पर नहीं था। ट्रक की नंबर प्लेट पर काला रंग लगाया हुआ था । तितरम थाना से पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर वे मौके पर गए थे। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत भी नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |