अस्पताल में आए मरीज के रिश्तेदार से नकदी छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
One accused arrested for snatching cash from a relative of a patient who came to the CMC hospital/Hisar snatching case, Hisar crime news, Hisar Haryana news, latest news Hisar,
तहलका न्यूज / हिसार :
हिसार अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने सीएमसी अस्पताल के वेटिंग हाल में बैठे वार्ड नंबर 15 बरवाला निवासी पवन कुमार से दो युवकों द्वारा 11 हजार रुपए छीनने के मामले में एक आरोपी किरधान फतेहाबाद निवासी निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक हनुमान ने बताया कि वार्ड नंबर 15, बरवाला निवासी पवन कुमार ने अर्बन एस्टेट चौकी में शिकायत दी कि वह शनिवार को अपनी माता को दवा दिलवाने के लिए सीएमसी अस्पताल लाया था। डॉक्टर ने उसकी मां को चैक के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया। वह 8:30 पीएम पर अस्पताल के वेटिंग हाल में बैठा था। उसी समय दो युवक वहा आए। उन्होंने अपना नाम मुकेश और सुभाष बताया और कहा कि सुभाष को लड़का हुआ है उन्हे बधाई देनी है और उनके पास 100-100 के नोट है जबकि उन्हें 500-500 के नोट चाहिए। जब पवन कुमार ने उन्हें 500-500 के नोट देने के लिए जेब से 11 हजार रुपए निकाले तो वे उसके हाथ से पैसे छीन कर भाग गए।
एएसआई हनुमान ने बताया कि पुलिस ने दी गई शिकायत पर अभियोग अंकित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर एक आरोपी किरधान निवासी मुकेश को बस स्टैंड हिसार गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नशे का आदि है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks