स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ई रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

 Accused arrested for fatal attack on e rickshaw driver in Hisar/ Hisar Haryana news, latest Hisar news, latest news Hisar, Hisar crime news, Hisar news Today, 


तहलका न्यूज / हिसार :

       हत्या प्रयास मामले में कार्रवाई करते हुए मुल्तानी चौकी पुलिस ने भारत नगर हिसार ( Bharat Nagar Hisar ) निवासी ई-रिक्शा चालक विनोद कुमार पर नुकीले हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी पड़ाव चोक निवासी दीपक उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। 





    जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक उर्फ राहुल कबाड़ी का काम करता है। 28.10.2023 को तेलियान पुल के पास शिकायतकर्ता विनोद की ई रिक्शा और आरोपी दीपक उर्फ राहुल की कबाड़ की रेहड़ी आपस में टकरा गई। जिस पर इनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसी बीच पर दीपक उर्फ राहुल ने विनोद पर जान लेवा हमला कर उसके पेट में छुरी से वार किया। ये दोनो आपस में पहले से एक दूसरे को जानते थे। 





शिकायतकर्ता विनोद पेट में लगी चोट के कारण अभी पीजीआई रोहतक में एडमिट है। आरोपी दीपक उर्फ राहुल से आगामी पूछताछ जारी है। उसे आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुल्तानी पुलिस चौकी में भारत नगर निवासी विनोद कुमार ने शिकायत दी थी कि वह अपनी ई रिक्शा में अपने बच्चो के साथ बाजार में जा रहा था कि तेलियान पुल के पास पड़ाव चोक निवासी राहुल ने अपनी कबाड़ की रेहड़ी से उसकी ई रिक्शा में टक्कर मार दी।




 जब विनोद द्वारा उसकी ई रिक्शा में टक्कर मारने के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने उसके पेट में नुकीले हथियार से वार कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से भाग गया। पुलिस ने दी गई शिकायत पर अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |