स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोघी खाप की बेटी से उकलाना क्षेत्र के गांव में मारपीट, पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने ली सुध

 Roghi Khap daughter assaulted in village of Uklana area/ Hisar news, uklana news, uklana Hisar news, Hisar crime news, 

विवाहिता से ससुराल में मारपीट, सास के रिश्तेदारों ने की मारपीट 

तहलका न्यूज/ सुनील कोहाड़। 

हिसार : हिसार जिले के सुरेवाला गांव में एक विवाहिता के साथ उसकी सास के रिश्तेदारों ने मारपीट कर घायल करने का मामला संज्ञान में आया है। महिला का आरोप है कि 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसके बयान दर्ज करने हॉस्पिटल नहीं आई। 



 पीड़ित महिला सुनीता ने बताया कि वह रोघी खाप के मसूदपुर गांव की रहने वाली है और उसकी शादी करीब 10 साल पहले गांव सुरेवाला निवासी परमजीत से हुई थी। परमजीत और वह अपनी जिंदगी ठीक-ठाक बसर कर रहे थे और उनकी एक लड़की भी है। शुक्रवार को उसकी सास के रिश्तेदार रामबिलास, रामनिवास और दिलावर उसके प्लाट में आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर घायल कर उसके कपड़े फाड़ कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। जब बीच बचाव करने उसकी सास आई तो उसकी भी पिटाई कर दी।। विवाहिता सुनीता ने आरोप लगाया कि जिस समय उन्होंने उसके साथ मारपीट की उसे समय उसका पति भी घर पर नहीं था और उसका जेठ खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था। घायल महिला को उपचार के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टरों ने इस समय पुलिस को इस मामले को लेकर सूचित कर दिया था लेकिन 5 दिन भी जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक उसके बयान तक दर्द नहीं किए हैं। 



इस संबंध में जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि लड़ाई झगड़ा होने पर महिला सुनीता पुलिस चौकी में शिकायत देने के लिए आई थी। उसके बाद ही घायल महिला अस्पताल में एडमिट हुई है। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। डॉक्टर से एम एल आर रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |