स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind Karnal road accident : जींद हादसे में हिसार की तीन महिलाओं की मौत

 Jind Karnal road accident : Three women of Hisar died in Jind accident

कागजी कार्रवाई पूरी न होने से 20 घंटे तक नहीं हो सके पोस्टमार्टम


तहलका न्यूज/ जींद : पोस्टमार्टम के लिए पुलिस की कागजी कार्रवाई समय पर पूरी नहीं कर पाई जिसकी वजह से सड़क हादसे में मरने वाली तीन महिलाओं के शवों का 20 घंटे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इससे पीड़ा से गुजर रहे परिजनों का कष्ट और बढ़ गया।





करनाल मार्ग पर हसनपुर गांव के पास दो कारों के बीच भीषण टक्कर में मरने वाली तीन महिलाओं के शवों का 20 घंटे बाद पोस्टमार्टम हो पाया। मृतकों के परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हादसे के बाद भी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के कागजात पूरे नहीं हो पाए। कागजात पूरे नहीं मिलने पर चिकित्सक गवाही के लिए अदालत चले गए, जहां पुलिस और परिजनों को उनका इंतजार करना पड़ा। अदालत से चिकित्सक दोपहर को पहुंचे और उसके बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू हो पाई।




परिजन चिराग का कहना था कि पुलिस ने हादसे के दिन रविवार को ही घायलों के बयान दर्ज कर लिए थे लेकिन सोमवार तक भी पुलिस पोस्टमार्टम के कागजात पूरे नहीं किए। परिजन सोमवार दोपहर तक चक्कर काटते रहे। 




गौरतलब है कि हिसार जिला के गांव बहबलपुर हिसार निवासी चंद्र का परिवार रविवार को अपने पांच रिश्तेदारों के साथ करनाल के मुनक में शोक व्यक्त करने गए हुए थे। लौटते समय हसनपुर गांव के पास एक डस्टर गाड़ी का टायर फट गया, जिससे उनकी कार भिड़ गई। हादसे में 45 वर्षीय संतोष, 48 वर्षीय रानी और 55 वर्षीय जयवंती की मौत हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |