Road accident in Hisar : कार के सामने नीलगाय आने से युवक की मौत
Road accident in Hisar : Youth dies after Nilgai comes in front of car, Hisar accident news, Hisar Haryana news, latest news Hisar, Hisar news Today,
तहलका न्यूज / हिसार : बगला मार्ग पर कार के सामने नीलगाय आने से युवक की मौत हो गई। मृतक 38 वर्षीय सोनू बालक गांव का रहने वाला था। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार बालक गांव निवासी सोनू गांव में ज्वेलर्स का काम करता था। रविवार रात को सोनू गांव के ही गुरमेल के साथ कार में सवार होकर शहर से गांव जा रहा था। जब वह बगला मार्ग पर पहुंचा तो अचानक कार के सामने नील गाय आ गई। जिस कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों ने घायल को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए, उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। घायल गुरमेल का उपचार चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks