हिसार में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी डेयरी में 100 लीटर खराव मिला दूध | CM Flying raid in Hisar
CM Flying raid in Hisar, 100 liters of spoiled milk found in dairy, CM flying raid in dairy, CM Flying raid in Haryana, latest news Hisar, Hisar news Today, Hisar Haryana news, Today Hisar news,
तहलका न्यूज, हिसार : त्योहारों के सीजन पर मिठाइयों व पदार्थ में मिलावट का गोरखधंधा जोर पकड़ने लगता है। जनता की मांग को देखते हुए मिलावट खोरी का धंधा कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सीएम फ्लाइंग की टीम भी ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखे हुए है। लेकिन इन मिलावट खोरी करने वाले कारोबारियों के संपर्क ऐसे हैं कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा ली गई अधिकांश की रिपोर्ट आज तक सामने नहीं आई। जिससे लोग इनसे खाद्य पदार्थ लेते समय जागरूक हो सकें।
सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिव नगर में संजय दूध डेयरी पर छापेमारी की। टीम को सूचना मिल रही थी कि यहां दूध व घी बेचने को लेकर काफी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। सीएम फ्लाइंग टीम ने मंगलवार को जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी योगेश कादयान व पुलिस को लेकर डेयरी का निरीक्षण किया।
दूध डेयरी के मालिक रिंकू की मौजूदगी में घी व दूध के सैंपल लिए गए। यहां मौके पर 90 किलोग्राम घी व 200 लीटर दूध मिला। इसमें से 100 लीटर दूध खराब हो चुका था। रिंकू से डेयरी के दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने डेयरी मालिक रिंकू को डेयरी चलाने का कोई दस्तावेज न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं दूध व घी के सैंपल जांच को भिजवाए हैं।
टीम को सूचना मिल रही थी कि यहां दूध व घी बेचने को लेकर बरती जा रही हैं अनियमितताएं घी और दूध के लिए सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks