सजना है मुझे सजना के लिए | I want to dress up for my lover
I want to dress up for my lover
करवाचौथ को लेकर महिलाओं में लगी सजने संवरने की होड
रवि कुमार / सिरसा : पति की दीर्घायु की कामना को लेकर करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीददारी की। इससे बाजारों में खूब चहल-पहल रही। सुबह से ही बाजारों में खूब रौनक थी। महिलाएं बाजार में करवाचौथ पर्व को लेकर खरीददारी में जुटी हुई थी। मोहता मार्केट बाजार में मेहंदी लगाने वालों के यहां महिलाओं की भारी भीड़ लगी रही। महिलाओं में हाथों पर मेहंदी रचाने की होड लगी हुई थी। बाजार में मेहंदी रचाने वाले अजय, विकास, सुनीता, राजू आदि ने बताया कि बाजार में आज महिलाओं की भीड़ सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इस बार करवाचौथ पर्व पर पिछले वर्ष की अपेक्षा काम अच्छा है। उन्होंने बताया कि बाजार में इस समय एक हाथ पर मेहंदी रचाने के वह सौ रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक ले रहे हैं। उसका कहना है कि दिनभर में वह कम से कम चालीस हाथों पर मेहंदी रचा देगा। बाजार में बीस के करीब मेहंदी रचाने वाले बैठे हुए थे। सबसे ज्यादा भीड़ चूडिय़ों की दुकान पर थी। चूड़ी भंडारों पर महिलाएं सुहाग का प्रतीक चूड़ी, बिंदी, नेलपॉलिश, सिंदूर, लाख की चूडियां आदि सुहाग का सामान खरीदने के लिए महिलाओं में होड मची हुई थी।
जैन ने बताया कि इस बार करवाचौथ के त्यौहार पर काम अच्छा है। जैन ने बताया कि उनके पास सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपए तक की चूडिय़ा है लेकिन महिलाएं अपने बजट के हिसाब से ही खरीददारी कर रही है। आर्टीफिशियल ज्वैलरी की दुकानों पर भी महिलाओं की खासी भीड़ थी, जिन्हे मंगलसूत्र, चूड़ी, टीका, बिछुआ, पाजेब और अन्य सुहाग के प्रतीक आभूषणों की खरीदते हुए देखा। वहीं सोने-चांदी के ज्वैलर्स के शोरुमों पर आभूषण खरीदने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ लगी रही।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks