स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ग्वार चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा ग्वार बरामद

Three accused arrested in guar theft case/guar theft case, guar theft case in Hisar, latest news Hisar, Hisar news Today, Hisar crime news, Haryana, 


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। 

नारनौंद :  मंगाली चौकी पुलिस ने गांव कैमरी स्थित गोदाम से ग्वार चोरी के मामले में तीन आरोपियों गांव कैमरी निवासी सोहन उर्फ सोनू, मांगेराम और विक्रम उर्फ बाली को गिरफ्तार कर चोरीशुदा संपूर्ण ग्वार और वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद की है। 




    चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी में गांव कैमरी निवासी महेंद्र सिंह ने ग्वार चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि मैने गांव कैमरी में ग्वार का गोदाम बनाया हुआ है। 30.10.2023 को उसने देखा कि गोदाम के ताले टूटे हुए है और  लगभग 14/15 क्विंटल ग्वार चोरी हो गया है। पुलिस ने दो गई शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गोदाम से ग्वार चुराया और उसे रिट्ज गाड़ी में भर कर ले गए थे । पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा संपूर्ण ग्वार और वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



*साइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, साइकिल बरामद।*

Hisar news : 

     अनाज मंडी चौकी पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले में आरोपी घोड़ा फार्म पीरावली निवासी आकाश को गिरफ्तार किया गया है।

    चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी ने अपने एक अन्य साथी सहित सेक्टर 33 से एक साइकिल चुराई और उसे मोटरसाइकिल पर रख कर ले गए। पुलिस ने उपरोक्त आरोपी को गांव पीरावाली से गिरफ्तार कर चोरी शुदा साइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि थाना शहर हिसार ने सेक्टर 33 निवासी मनोज कुमार ने साइकिल चोरी के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा साइकिल  बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।




 हेरोइन/चिट्ठा सहित के युवक काबू

tahalka news Hisar : 

     नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर पुलिस ने गांव पीरावाली स्कूल के पास से एक युवकों को काबू कर 7 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद किया है।   उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव पीरावाली में स्कूल के पास एक युवक नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पाइल्स टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंच स्कूल के पास खड़े एक युवक को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव पीरावाली निवासी जागीर सिंह बताया। नियमनुसार पुलिस उप अधीक्षक श्री अशोक कुमार की मोजुदगी में तलाशी लेने पर जागीर सिंह के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली में 7 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा को कब्जा पुलिस लेकर जागीर सिंह के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |